Crime राज्य

बलिया मर्डर केस: मुख्य आरोपी धीरेंद्र को न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

0
Please log in or register to do it.

बलिया: उत्तर प्रदेश के बिलाया मर्डर केस के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को आज (सोमवार) को कोर्ट में पेश किया गया। जहां पर कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिर हिरासत में भेज दिया है। सुबर आरोपी धीरेंद्र को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेश कुशवाहा की अदालत में पेश किया गया। इस दौरान सुरक्षा कड़े प्रबंध किए गए थे। लगभग 22 मिनट तक चल कार्यवाही के बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
बताते चलें कि रविवार की सुबह एसटीएफ ने उसे लखनऊ में पॉलिटेक्निक चौराहे से दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश ने कहा कि, धीरेंद्र प्रताप सिंग की लोकेशन लखनऊ में मिली थी। रविवार सुबह वह अपने दो साथियों के साथ किसी से मिलने के लिए पॉलीटेक्निक चौराहे पहुंचा, तभी उसे पकड़ा लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे एसटीएफ मुख्यालय ले जाया गया जहां काफी देर तक पूछताछ की गई। इसके बाद उसे रविवार की शाम बलिया लाया गया। लखनऊ से धीरेंद्र को लेकर एसटीएफ की टीम सीधे कोतवाली पहुंची और उसे थाने की लॉकअप में डाल दिया। आज उसे कोर्ट में पेश किया गया। अभी तक वारदात में इस्तेमाल असलहा नहीं मिल सका है। ऐसे में कोर्ट से धीरेंद्र सिंह की रिमांड भी पुलिस मांगेगी।
गौर हो कि, 15 अक्टूबर को धीरेंद्र ने दुर्जनपुर गांव में पंचायत भवन पर राशन कोटे की दुकान को लेकर चल रही बैठत में तनातनी होने पर जय प्रकास पाल की गोली मार कर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद वो वहां से फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस उसकी खोज में थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। उसके दो भाइयों समेत नौ लोगों को पकड़ लिया गया था लेकिन धीरेंद्र नहीं पकड़ा गया तो 50 रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर: 43 करोड़ के हेराफेरी मामले में ED कर रही फारुख अब्दुल्ला से पूछताछ
Bihar Election: नीतीश कुमार पर तेजस्वी का हलमा, कहा- उन्होंने चिराग पासवान के साथ अन्याय किया

Your email address will not be published. Required fields are marked *