Crime राज्य

बलिया मर्डर केस: आरोपियों पर इनाम दोगुना, होगी रासुका और गैंगस्टर कानून के अंतर्गत कार्रवाई

0
Please log in or register to do it.

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दुर्जनपुर में कोटे की दुकान को लेकर हुए खूनी संघर्ष में घायल हुआ आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के परिवार की महिलाओं को लेकर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल की इमरजेंसी में महिलाओं का मेडिकल कराते समय विधायक फफक कर रो पड़े। यहां पर एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में फरार मुख्य आरोपियों पर पुलिस ने इनाम बढ़ा दिया है। उनपर अब रासुका व गैंगस्टर कानून के अंतर्गत कार्रवाई की घोषणा की है। इस मामले में मुख्य आरोपी सहित छह मुजलिम अभी फरार हैं जबकि दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी ने पहले आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए की घोषणा की थी। DIG के आदेश के बाद यह राशि बढ़ाकर 50-50 हजार रुपए कर दी गई है। इस मामले पर दो आरोपियों देवेंद्र प्रताप सिंह व नरेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है तथा पांच अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। घटना का मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह डब्ल्यू अभी फरार है। गिरफ्तार के लिए पुलिस ने 12 टीम गठित की हैं। इस बीच मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने स्वयं को निर्दोष करार देते हुए दावा किया है कि रेवती की घटना में उसके परिवार के एक व्यक्ति की भी मौत हो गई है तथा आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।
आरोपी ने सोशल मीडिया पर शुक्रवार राज अपनी एक जारी वीडियो में स्वयं को पूर्व सैनिक संगठन का अध्यक्ष करार दिया है। आरोपी ने घटना को पूर्व नियोजित करार देते हुए आरोप लगाया है कि उसने आवंटन के लिए बैठक शुरू होते ही उप जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक व अन्य अधिकारियों से अप्रिय घटना होने की आशंका जताई थी, लेकिन अधिकारियों ने उसकी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया। धीरेंद्र ने वायरल वीडियो में दावा किया कि अधिकारियों की मौजूदगी में उसके 80 वर्षीय पिता व भाभी पर भी हमला किया गया।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में कंगना रनौत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे और पत्नी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, लगा गर्भपात का भी आरोप

Your email address will not be published. Required fields are marked *