राज्य

मूक-बधिर बच्चों के साथ खेली अयोध्या, दिव्यांगों को किया गया सम्मानित

0
Please log in or register to do it.
मूक-बधिर बच्चों के साथ खेली अयोध्या, दिव्यांगों को किया गया सम्मानित - Image 1
मूक-बधिर बच्चों के साथ खेली अयोध्या, दिव्यांगों को किया गया सम्मानित - Image 1

डॉ. गोपाल नंदन। फ़ैज़ाबाद। अयोध्या स्थिति अंतरार्ष्ट्रीय राम कथा संग्राहलय में वाणी विकलांग सेवा समिति द्वारा मूकबधिर खेल प्रतियोगिता और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप फैज़ाबाद जनपद के मुख्य विकास अधिकारी अभिराम त्रिवेदी, विशिष्ट अतिथि योगेश जी, मनमीत सिंह उपस्थित रहे । 
कार्यक्रम का संचालन वात्सल्य फ़ाउन्डेशन के प्रभारी और समाजसेवी विजयकुमार सिंह बण्टी ने किया। दिव्यांग बच्चों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन वाणी संस्थान की अध्यक्ष वाणी शुक्ल ने किया। 
इस कार्यक्र्म को सफल बनाने के लिए काफी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्होंने दिव्यांगों की कला को देखा और दंग रह गए। संचालक महोदय ने मुख्य अतिथि महोदय से गुजारिश की कि दिव्यांगों के लिए शासन-प्रशासन में अलग से व्यवस्था की जाय ताकि इनकी बात को भी कोई सुनने वाला हो इसके लिए हर विभाग में एक अनुवादक हो।
इसको पूरा करने के लिए मुख्य अतिथि महोदय ने आश्वासन भी दिया और कहा की वे पूरी कोशिश करेंगे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के पुरोधा को भी वाणी संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया, जिसमें योग गुरु महेश योगी, राजन श्रीवास्तव, रवि मोदनवाल, अंकुर शामिल थे। 
इसके अलावा कार्यक्रम में धनुषधारी शुक्ला, अनुज श्रीवास्तव, डॉ शिवेंद्र प्रताप सिंह, परवेज आलम, अमर यादव, डॉ तेजभान मिश्र, संतोष श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

अयोध्या में आर्य महासम्मेलन का समापन, प्रतिभागियों किया गया सम्मानित
बाबरी मस्जिद केस के पैरोकार हाशिम अंसारी ICU में

Your email address will not be published. Required fields are marked *