बाबरी मस्जिद केस के पैरोकार हाशिम अंसारी ICU में

HomeUncategorized

बाबरी मस्जिद केस के पैरोकार हाशिम अंसारी ICU में

फ़ैज़ाबाद। बाबरी मस्जिद मामले के मुद्दई 96 वर्षीय हाशिम अंसारी को शनिवार शाम को केजीएमयू में भर्ती कराया गया। अंसारी को सीने में जकड़न, दर्द और सां

विश्व हिंदू परिषद ने कहा – “मोदी तोड़ें मंदिर पर चुप्पी”
अयोध्या में सरयू किनारे बनेगा शानदार उद्यान
6 दिसंबर 2016 से राम मंदिर निर्माण होगा शुरू -जगद्गुरु राम भद्राचार्य
बाबरी मस्जिद केस के पैरोकार हाशिम अंसारी ICU में - Image 1
फ़ैज़ाबाद। बाबरी मस्जिद मामले के मुद्दई 96 वर्षीय हाशिम अंसारी को शनिवार शाम को केजीएमयू में भर्ती कराया गया। अंसारी को सीने में जकड़न, दर्द और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके कारण फैजाबाद से उन्हें रेफर किया गया था। 
अब अंसारी की हालात स्थिर बतायी जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें दिल संबंधी समस्या नहीं है, लेकिन सीने में काफी जकड़न है। हाशिम अंसारी जी का इलाज लॉरी कार्डियोलॉजी सेंटर के डॉ अक्षय प्रधान की देख रेख में किया जा रहा है।
इसके अलावा पल्मोनरी मेडिसिन के डॉ वेद प्रकाश ने भी जांच की और बताया की बीते सात आठ दिनों से कफ और सांस लेने में दिक्कत थी। इसके लिए उन्हें एन्टिबायोटिक के साथ आइवी फ्लूड व निबुलाइज़र की मदद से दवा दी जा रही है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: