राज्य

डीआरएम फ़ैज़ाबाद ने किया अयोध्या जंक्शन का निरीक्षण, अधिकारियों को लगी फटकरा

0
Please log in or register to do it.
डीआरएम फ़ैज़ाबाद ने किया अयोध्या जंक्शन का निरीक्षण, अधिकारियों को लगी फटकरा - Image 1
डीआरएम फ़ैज़ाबाद ने किया अयोध्या जंक्शन का निरीक्षण, अधिकारियों को लगी फटकरा - Image 1
डॉ. गोपाल नंदन। अयोध्या। मण्डल रेलप्रबंधक ए के लाहोटी ने शनिवार को अयोध्या जंक्शन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई सारी खामियां देखने को मिलीं, विशेषकर साफ-सफाई को लेकर डीआरएम ने स्टेशन अधिकारियों पर जमकर बरसे।
अयोध्या जंक्शन पर देख सख्त होकर मण्डल रेल प्रबंधक ए के लोहाटी ने टॉयलेट की दशा देखकर बोले, “ये स्टेशन का टॉयलेट है? इतना गन्दा! अगर आपको यहाँ जाना हो तो जाएंगे? स्टेशन की दशा सुधारने के लिए गम्भीरता बरतें। विकास के लिए मिलने वाले धन का सदुपयोग करें।”
शौचालय की बदहाल दशा देख डीआरएम ने स्थानीय अधिकारियों को जमकर फटकारा और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने का निर्देश दिया। अयोध्या रेलवे स्टेशन के पूछतांछ काउंटर को डिजिटल बनाने के लिए भी कहा। ताकि यात्रियों को ट्रेन की स्थिति पता करने में कठिनाई न हो।
प्लेटफॉर्म एक, दो और तीन पर टिनशेड का विस्तार और फर्श का सुंदरीकरण कोटा मार्बल से कराने की योजना को अधिकारियों से साझा किया। उन्होंने बताया कि 80 लाख रुपए की लागत से रेलवे स्टेशन के कायाकल्प की योजना तैयार की गयी। 
इसके अलावा फैज़ाबाद जंक्शन का भी निरिक्षण किया वहां पर प्लेटफॉम पर रखे अनावश्यक सामानों को हटाने का निर्देश दिया। स्टेशन परिसर के उच्चीकरण के लिए कार्ययोजना तैयार की गयी। निविदायें भी आमन्त्रित की जा रही हैं। 12 कोच की वाशिंग लाइन शुरू हो चुकी है। शेष विस्तार भी शीघ्र होगा ।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

बाबरी मस्जिद केस के पैरोकार हाशिम अंसारी ICU में
लोगों ने ट्विटर पर ही दी ट्विटर को श्रद्धांजलि, लिखा #RIPTwitter, जाने क्यों?

Your email address will not be published. Required fields are marked *