Social Media Technology Terror

आतंकवाद से जुड़े 1 लाख 25 हज़ार ट्विटर अकाउंट किये गये सस्पेंड

0
Please log in or register to do it.
आतंकवाद से जुड़े 1 लाख 25 हज़ार ट्विटर अकाउंट किये गये सस्पेंड - Image 1
आतंकवाद से जुड़े 1 लाख 25 हज़ार ट्विटर अकाउंट किये गये सस्पेंड - Image 1
नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर का 1.25 लाख से ज़्यादा अकाउंट के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। ट्विटर का कहना है कि यह सभी अकाउंट्स हिंसा और आतंकवाद संबधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे थे। 
अमेरिकन कंपनी ट्विटर ने अपने ब्लॉग में इसका ज़िक्र करते हुए कहा है कि इनमें से अधिकतर अकाउंट्स का संबंध आतंकवादी संगठन ISIS से था। कंपनी ने कहा

हम चरमपंथ को बढ़ावा देने के लिए ट्विटर के इस्तेमाल की निंदा करते हैं

ट्विटर के मुताबिक पिछले साल के मध्य से अब तक 1 लाख 25 हज़ार से ज़्यादा अकाउंट के इस्तेमाल पर रोक लगाई है। इतना ही नहीं कंपनी ने अपनी रिपोर्ट रिव्यूविंग टीमों को तेज़ी से कार्रवाई करने को कहा है।
दुनियाभर में ट्विटर 50 करोड़ से ज़्यादा यूज़र्स हैं। ट्विटर का कहना है कि वह सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है और उन्हें पूरा सहयोग कर रही है। कंपनी का ये भी कहना है कि ऐसे अकाउंट्स को संस्पेंड करने से परिणाम बेहतर होंगे और आतंकवादी गतिविधियां अब ट्विटर से दूर जा रही हैं।
अमरीका सहित दुनियाभर की सरकारों ने सोशल मीडिया कंपनियों से कहा है कि वे हिंसा को बढ़ाने वाली ऑनलाइन गतिविधियों को रोकने के लिए कड़े उपाय करें।
2014 के अंत में हुए एक अध्ययन के मुताबिक़ आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली सामग्री के लिए क़रीब 46000 एकाउंट का इस्तेमाल किया गया था और इसके बाद एक साल में इसमें बहुत तेज़ी आई है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

अयोध्या: नहीं रहे गुजराती बाबा
अमेरिका को भारत ने पछाड़ा लेकिन चीन से पिछड़ा, पढ़ें खबर!

Your email address will not be published. Required fields are marked *