राज्य

अयोध्या: नहीं रहे गुजराती बाबा

0
Please log in or register to do it.
अयोध्या: नहीं रहे गुजराती बाबा - Image 1

अयोध्या: नहीं रहे गुजराती बाबा - Image 1
डॉ गोपाल नंदन। फ़ैज़ाबाद। शुक्रवार तड़के जाने माने संत और अयोध्या हनुमान आश्रम के पंडित हंसदास ‘पंडित’ उर्फ़ गुजराती बाबा का निधन हो गया। गुजराती बाबा का 13 नवम्बर को बाराबंकी के पास सड़क दुर्घटना में गम्भीर चोट आई थी।
दो दिन पूर्व सांस लेने में समस्या हो रही थी जिसके कारण उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद पीजीआई नेफ्रोलोजी विभाग के प्रमुख व पूर्व निदेशक डॉ आर के शर्मा ने बाबा की जांच की थी। डॉक्टर ने स्पष्ट किया कि मृत्यु का कारण छाती में संक्रमण है।
बाबा की मृत्यु से सभी भक्तों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बाबा के सचिव अंशुमालि शर्मा के निर्देशन में शव यात्रा का प्रारम्भ बाबा जी के आश्रम से श्रीराम हॉस्पिटल होते हुए टेढ़ी बाजार तक और पुनः नयाघाट सरयू तट पर पंचतत्व में विलीन हो गया। 
इस यात्रा में काफी संख्या में भक्त और संत महंत उपस्थित रहे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

IPL AUCTION:युवराज पर भारी पड़े वॉटसन
आतंकवाद से जुड़े 1 लाख 25 हज़ार ट्विटर अकाउंट किये गये सस्पेंड

Your email address will not be published. Required fields are marked *