Cricket Sports

इरफान को नहीं मिला ऑक्शन में लेडी लक का साथ

0
Please log in or register to do it.
इरफान को नहीं मिला ऑक्शन में लेडी लक का साथ - Image 1
इरफान को नहीं मिला ऑक्शन में लेडी लक का साथ - Image 1
वसीम अब्बास। स्पोर्ट्स डेस्क। इरफान पठान, दिनेश कार्तिक, केविन पीटरसन और डेल स्टेन ये वो प्लेयर्स थे, जिनका नंबर जब ऑक्शन में आया तो ऐसा लगा मानो फ्रेंचाइजीज इनपर मजबूरी में पैसा लगा रहे थे।

सबसे पहले बात वर्ल्ड क्रिकेट के दो जाने माने प्लेयर केविन पीटसन और डेल स्टेन की कर लेते हैं। केविन पीटरसन, एक वक्त था जब पीटरसन इंग्लैंड टीम की जान हुआ करते थे, लेकिन इंग्लैंड ने इन्हें टीम से क्या निकाला। इनकी वेल्यू क्रिकेट के हर मंच पर घटती जा रही है, जिसका असर आईपीएल के 9वें सीज़न की नालामी में भी दिखा। राइजिंग पुणे की टीम ने पीटरसन को साढ़े तीन करोड़ में खरीदा।

वहीं बात करे डेल स्टेन की, तो पिछले साल टीम इंडिया के खिलाफ घरेलू सीरीज़ में कुछ खास प्रदर्शन ना करने वाले स्टेन की गन को शायद फ्रंचाइजीज भी भांप गई कि अब ये गन सिर्फ नाम की ही रह गई है और दूसरे स्टेन की इंजरी ज्यादातर मौकों पर उनपर हावी रहती है। लिहाज़ा नालामी में स्टेन पर जिस टीम ने सबसे ज्यादा 2 करोड़ 30 लाख की रकम खर्च की, वो रही आईपीएल की नई टीम गुजरात लॉयन्स 
इरफान पठान का हाल तो और भी बुरा रहा। आईपीएल में नीलामी में इरफान पर लगी बोली को देखकर ऐसा लगा मानो उनकी नई नवेली दुल्हन उनके लिए लक ही लेकर नहीं आई। इरफान ने नीलामी से चंद घंटों पहले ही शादी की थी, लेकिन नीलामी में किसी भी फ्रेंचाइजी ने इरफान को लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। हालांकि इन सबसे परे इरफान की नालामी पर उनकी परफॉर्मेंस का भी असर पड़ा। पिछले काफी वक्त से वो टीम इंडिया से बाहर हैं और घरेलू सर्किट पर भी उनका कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है, लिहाज़ा इरफान 1 करोड़ की बेस प्राइस पर ही बिके। राइजिंग पुणे ने उन्हें 1 करोड़ में खऱीदा।
वही बात एक और देसी क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की, तो विकेटकीपर बल्लेबाज़ कार्तिक का हाल भी इरफान से जुदा नहीं रहा। कभी 11 करोड़ और 9 करोड़ में बिकने वाले दिनेश कार्तिक इस बार अपनी सबसे निचली रकन पर बिके। कार्तिक को गुजरात लॉयन्स ने 2 करोड़ 30 लाख रुपये में खरीदा

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

IPL नीलामी में दिल्ली के छोरे पवन नेगी का धमाका
IPL AUCTION:युवराज पर भारी पड़े वॉटसन

Your email address will not be published. Required fields are marked *