Technology

अमेरिका को भारत ने पछाड़ा लेकिन चीन से पिछड़ा, पढ़ें खबर!

0
Please log in or register to do it.
अमेरिका को भारत ने पछाड़ा लेकिन चीन से पिछड़ा, पढ़ें खबर! - Image 1
अमेरिका को भारत ने पछाड़ा लेकिन चीन से पिछड़ा, पढ़ें खबर! - Image 1


गैजेट डेस्क। इंटरनेट कहीं न कहीं हमारी और आपकी ज़रुरतों में शूमार होता जा रहा है और इंटरनेट की इसी ज़रुरत ने नेट यूज़र के मामले में अमेरिका को पछाड़ते हुए भारत को उससे आगे ला खड़ा किया है।
नेटवर्किंग कंपनी Cisco ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि भारत में मौजूदा वक्त में 79 करोड़ से ज़्यादा स्मार्टफोन यूज़र्स की संख्या है जो कि 2020 तक 99 करोड़ तक पहुंच जाएगी और इसी वजह से इंटरनेट का इस्तेमाल भी देश में लगातार बढ़ता जा रहा है।
इंटरनेट की तकनीक को लेकर भारत को भले ही अमेरिका से पीछे देखा जाता हो लेकिन भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या अमेरिका के मुकाबले कहीं ज़्यादा है। साल 2015 की जनवरी में अमेरिका की आबादी 32 करोड़ थी और इसी दौरान भारत में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 40 करोड़ के पार हो चुकी थी। इस लिहाज़ से भारत ने इंटरनेट यूज़र्स के मामले में अमेरिका को पछाड़ते हुए दूसरे पायदान पर खुद को काबिज़ कर लिया है। हालांकी इंटरनेट यूज़र्स के मामले में पहले स्थान पर चीन है।
अमेरिका को भारत ने पछाड़ा लेकिन चीन से पिछड़ा, पढ़ें खबर! - Image 2
एक रिसर्च में ये भी दावा किया गया है कि भारत में 21 करोड़ से ज़्यादा यूजर्स मोबाइल पर इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं जिसमें रोज़ाना एक भारतीय यूजर औसतन 26 मिनट इंटरनेट का इस्तेमाल करता है जिसमें वो फेसबुक का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल करता है वहीं ट्वीटर दूसरे नंबर पर है।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

आतंकवाद से जुड़े 1 लाख 25 हज़ार ट्विटर अकाउंट किये गये सस्पेंड
अयोध्या में सरयू किनारे बनेगा शानदार उद्यान

Your email address will not be published. Required fields are marked *