Politics

केंद्रीय मंत्री नटराजन का इस्तीफा, कई और मंत्री भी कतार में

0
Please log in or register to do it.
केंद्रीय मंत्री नटराजन का इस्तीफा, कई और मंत्री भी कतार में - Image 1
केंद्रीय मंत्री नटराजन का इस्तीफा, कई और मंत्री भी कतार में - Image 1
नयी दिल्ली। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन ने आज इस्तीफा दे दिया है। कयास लगाये जा रहे हैं कि उन्हें लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र पार्टी के काम में लगाया जायेगा। केंद्र में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नटराजन के इस्तीफे को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने स्वीकार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिन पायलट और गुलाम नबी भी इस्तीफा दे सकते हैं। खबर है कि केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश को भी संगठन में वापस बुलाया जा सकता है। सचिन पायलट को राजस्‍थान में कांग्रेस संगठन देखने की जिम्‍मेदारी सौंपी जा सकती है। कांग्रेस को चारों राज्‍यों में जिस तरह से चुनाव में करारी हार मिली है उसके मद्देनजर अपने मंत्रिमंडल और पार्टी में फेर बदल किया जा रहा है।
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक तेल मंत्री एम वीरप्पा मोइली को पर्यावरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 59 वर्षीय नटराजन राज्यसभा की सदस्य हैं और राज्यसभा में उनका तीसरा कार्यकाल है। वह तमिलनाडु की है और उन्हें दो साल पहले मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया था। माना जा रहा है कि उन्हें पार्टी प्रवक्ता पद दिया जायेगा। गौरतलब हो कि राजस्‍थान, दिल्‍ली, छत्तीसगढ़ और मध्‍यप्रदेश में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। अपनी हार को जीत में बदलने के लिए कांग्रेस पार्टी खुद को मजबूती प्रदान में लग गयी है। दूसरी ओर यह भी बातें सामने आ रही है कि कांग्रेस, भाजपा प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी को पछाड़ने के लिए और आगामी लोकसभा चुनाव को ध्‍यान में रखकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने में लग गयी है।


हम सरकार बनाएंगे और ठोक बजाकर चलाएंगे- केजरीवाल
कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार बढ़ा: अमर्त्य सेन

Your email address will not be published. Required fields are marked *