विश्व हिंदू परिषद ने कहा – “मोदी तोड़ें मंदिर पर चुप्पी”

HomeUncategorized

विश्व हिंदू परिषद ने कहा – “मोदी तोड़ें मंदिर पर चुप्पी”

इलाहाबाद। इलाहाबाद में संगम तट पर विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में पीएम मोदी को साफ साफ संदेश दे दिया है कि वो राम मंद

PRAYAGRAJ । धर्म परिवर्तन अध्यादेश को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
प्रयागराज: जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, 13 की हालत गंभीर
50 हज़ार की एफडी में गर्ल फ्रैंड को दुल्हन बनायें
विश्व हिंदू परिषद ने कहा – “मोदी तोड़ें मंदिर पर चुप्पी” - Image 1
इलाहाबाद। इलाहाबाद में संगम तट पर विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में पीएम मोदी को साफ साफ संदेश दे दिया है कि वो राम मंदिर पर अपनी चुप्पी तोड़ें। 
वीएचपी ने पीएम मोदी से आग्रह किया है कि वो अयोध्या मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ें और देश को एक स्पष्ट संदेश दें कि उनकी सरकार राम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध है। इलाहाबाद में केंद्रीय मार्ग दर्शक मंडल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी से अयोध्या का एक दौरा करने और राम जन्मभूमि में एक सेल्फी लेने का अनुरोध किया गया जिससे यह संदेश दिया जा सके कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र की एनडीए सरकार मंदिर निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध है। 
इस बैठक में विहिप के कई बड़े पदाधिकारियों ने शिरकत की जिसमें गौहत्या के बढ़ते मामलों पर भी चिंता व्यक्त की गई। वीएचपी के वरिष्ठ नेता राम विलास वेदांती ने कहा कि हिंदू समुदाय के लोगों का समर्थन प्राप्त करने वाले नरेंद्र मोदी के लिए यह ज़रूरी है कि वह अयोध्या मसले पर अपनी चुप्पी तोड़ें।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: