मुख्य सामग्री पर जाएं
ताज़ा ख़बर

अयोध्या में सरयू किनारे बनेगा शानदार उद्यान

प्रकाशित: अपडेट: 2 मिनट में पढ़ें
WhatsApp X Telegram
अयोध्या में सरयू किनारे बनेगा शानदार उद्यान - Image 1
अयोध्या में सरयू किनारे बनेगा शानदार उद्यान - Image 1
डॉ. गोपाल नंदन। फ़ैज़ाबाद। धर्मनगरी अयोध्या और नवाबों के शहर फैज़ाबाद को पर्यटन मानचित्र पर उभारने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। निकट भविष्य में सरयू का किनारा बदला-बदला सा नज़र आएगा। नदी के किनारे 98 एकड़ में पूर्वांचल का अनोखा उद्यान विकसित करने की पहल की गई है।
शुरुआत में 21 एकड़ के लिए मानचित्र भी तैयार कराया जा रहा है। ख़ास बात यह है कि विकास की इस कल्पना को साकार करने के लिए कहीं से भी पेड़ पौधों को नुकसान नहीं पहुचाया गया, बल्कि उनका स्वरूप बदल कर गार्डन की सुंदरता में चार चाँद लगेगा।
राष्ट्रीय स्तर के उद्यानों को ध्यान में रखकर तैयार किये गए, इस उद्यान के स्वरूप में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए सुविधायें होंगी। बच्चों को जहाँ आधुनिक झूले, वहीँ युवा और बुजुर्गों को ध्यान में रखते हुए पाथ वे बनाया जाएगा।
अयोध्या में सरयू किनारे बनेगा शानदार उद्यान - Image 2

राजकीय उद्यान अधीक्षक पारसनाथ ने स्पष्ट किया कि उद्यान विभाग के पूरे 98 एकड़ को विकसित किया जायेगा। प्रथम चरण में 21 एकड़ मेँ नया उद्यान विकसित किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही विकास प्राधिकरण व पर्यटन विभाग के सहयोग से इसे धरातल पर उतारा जायेगा। 
पर्यटन विभाग के आंकड़े बताते है कि अयोध्या -फैज़ाबाद मेँ हर साल तकरीबन डेढ़ करोड़ पर्यटक आते हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

Madhaw Tiwari

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे