राज्य

… और उसका ऑनलाइन प्रेमी निकला उसका ही पति

0
Please log in or register to do it.
… और उसका ऑनलाइन प्रेमी निकला उसका ही पति - Image 1
… और उसका ऑनलाइन प्रेमी निकला उसका ही पति - Image 1
लखनऊ। बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र में यह घटना घटी है। फेसबुक पर युवक-युवती की दोस्ती हुई। दोनों ने फर्ज़ी अकाउंट बनाया था। और दोनों जब मिले तो पता चला कि ये तो पति-पत्नी थे। अब ऐसा हंगामा बरपा है कि बात घर टूटने तक पहुंच गई है।
बरेली के मणिनाथ निवासी एक शख्स ने फेसबुक पर एक युवती को फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेजी, युवती ने वह रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली और दोस्ती आगे बढ़ चली। 6 महीने तक ऑनलाइन प्रेम चलता रहा, चैट पर प्यार भरी बातें होती रहीं लेकिन ना मुलाकात हुई, ना फोन पर बात हुई और जब मिलने के लिये तय किया तो वज्रपात हो गया।
पिछले शनिवार अयूब खान चौराहे के पास एक रेस्टोरेंट में मिलने का प्लान बनाया और तय समय जब युवती रेस्टोरेंट पहुंची तो जिस टेबल पर मिलने की बात हुई थी वहां पति महाशय बैठे हुए थे। दोनों ने एक दूसरे को देखा तो हवाईयां गुम हो गईं।
इसके बाद तो रेस्टोरेंट का हंगामा, घर पहुंचा और फिर थाने। युवती रविवार को मणिनाथ थाने पहुंची, तो वहां से उसे कोतवाली थाने भेज दिया गया, क्योंकि मामला उस इलाके का है। फिलहाल कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

GOOD NEWS: पाताल में बनेगी प्रयोगशाला, वैज्ञानिक करेंगे भूकंप का पीछा
एसपी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, यादवों की भरमार

Your email address will not be published. Required fields are marked *