क्यूँ होता है जींस के अन्दर ये छोटा पॉकेट

HomeUncategorized

क्यूँ होता है जींस के अन्दर ये छोटा पॉकेट

युवाओं के बीच जींस सबसे ज्यादा पहना जाने वाला ड्रेस है. ये एक ऐसा ड्रेस है जो मर्दों और औरतों दोनों के बीच सबसे ज्यादा पोपुलर है. लेकिन क्या आपने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युवाओं को एक और तोहफ़ा
क्या आपका मेमोरी कार्ड असली है?
MUST WATCH: 14 शेरों पर भारी एक हाथी का बच्चा
क्यूँ होता है जींस के अन्दर ये छोटा पॉकेट - Image 1
युवाओं के बीच जींस सबसे ज्यादा पहना जाने वाला ड्रेस है. ये एक ऐसा ड्रेस है जो मर्दों और औरतों दोनों के बीच सबसे ज्यादा पोपुलर है. लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि जींस में सामने की पॉकेट के पीछे एक छोटा सा पॉकेट क्यों होता है? शायद हाँ, लेकिन क्या कभी आपको इसका जवाब मिला? दरअसल ये एक ऐसा सवाल है जो हर एक जीन्स पहनने वाले के दिमाग में जरुर आया होगा लेकिन इसका जवाब अभी तक किसी को नहीं मिला होगा.
क्यूँ होता है जींस के अन्दर ये छोटा पॉकेट - Image 2
चलिए आज हम इस छोटे से पॉकेट के होने का राज बताते हैं. दरअसल इस सवाल का जवाब 1873 में दुनिया की पहली डेनिम जींस बनाने वाली कंपनी लिवाइ स्ट्रास एंड कंपनी ने ख़ुद दिया है. इस अमेरिकी कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि इस पॉकेट को इसलिए बनाया गया था ताकि अमेरिकी काऊबॉय इसमें अपनी घड़ियों को सुरक्षित रख सकें. जी हाँ, इस छोटे से पॉकेट का आविष्कार अमेरिकी काऊबॉय के पॉकेट चेन वाली घड़ी रखने के शौक़ के चलते हुआ था और तब इसे वाच पॉकेट नाम दिया गया था.
मजेदार बात है कि चेन वाली घड़ी और उसे रखने वालों का शौक तो कब का ख़त्म हो गया लेकिन अब तक डेनिम जींस बनाने वाली कंपनियां शायद इस छोटे पॉकेट की उपयोगिता को जाने बिना ही इसे जारी रखे हुए हैं. आज पॉकेट घड़ियों का ज़माना नहीं रहा बावजूद इसके डेनिम जींस मे छोटी पॉकेट कायम है.
यहाँ क्लिक कर के देखिए कौन है बॉलीवुड कि बोल्ड हिरोइन्स 
क्यूँ होता है जींस के अन्दर ये छोटा पॉकेट - Image 3
अट्ठारहवीं सदी में काऊबॉय का जंजीर वाली घड़ियों का प्रयोग आम बात थी. आपने ‘गुड बैड एंड अगली’ जैसी कई हॉलीवुड वेस्टर्न फ़िल्मों में काऊबॉय को ऐसी घड़ियों को रखते देखा होगा. सामान्यतः किसी जींस में कम से कम पांच पॉकेट जरूर होते हैं. दो पीछे, दो आगे और एक सामने वाली वॉच पॉकेट. लेकिन लिवाइस के अनुसार पहली जींस में केवल चार पॉकेट थे. एक पॉकेट पीछे, दो आगे और एक वाच पॉकेट. वैसे आजकल इस छोटे पॉकेट में कोई घड़ी तो नहीं रखता, लेकिन सिक्के रखने के काम में ज़रूर लाता है.  
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: