Cricket Sports

कोहली का पाकिस्तानी फैन जाएगा 10 साल जेल में

0
Please log in or register to do it.
कोहली का पाकिस्तानी फैन जाएगा 10 साल जेल में - Image 1
कोहली का पाकिस्तानी फैन जाएगा 10 साल जेल में - Image 1
पाकिस्तान में टीम इंडिया की जीत पर तिरंगा फहराने के आरोप में एक शख्स को दस साल की जेल हो सकती है। वह मंगलवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ओकारा (लाहौर से 200 किलोमीटर दूर) में तिरंगा फहरा रहा था। इंडिया ने एडिलेड में हुए टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 37 रन से हराया था। पेशे से टेलर उमर ने खुद ही झंडा सिला था।
पड़ोसियों ने किया था मना पर पर उमर ने घर की छत से नहीं उतारा था तिरंगा
ओकारा के 54/2L में रहने वाले उमर दराज की आज पूरे शहर में चर्चा है। उमर के पड़ोसी राणा रशिद ने कहा, ”जब हमने उमर के घर पर इंडियन फ्लैग देखा तो हमने उसे मना किया। हटाने की सलाह दी। लेकिन वह नहीं माना और खुद की दुकान में काम करता रहा।” फिर किसी शख्स ने पुलिस के शिकायत की और फिर उसके घर छापा पड़ा। 

राशिद ने कहा कि उमर के पिता लियाकत यहां बस स्टैंड पर दुकान लगाते हैं। पड़ोसियों ने कहा कि उमर दिन भर कपड़ा सिलता है और मैच देखते रहता है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें
ऑस्ट्रेलियन ओपन में सानिया की सनसनी, खिताब से एक कदम दूर
इरफान के घर शहनाई जल्द बजेगी

Your email address will not be published. Required fields are marked *