Business World

SHOCKING: 1000 के नोटों में गड़बड़ी, लोगों से वापस लिये जाएंगे

0
Please log in or register to do it.
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को कहा कि उसे शिकायतें मिल रही हैं कि बिना सुरक्षा तार वाले 1000 रुपये के नोट सर्कुलेशन में हैं और बैंकों को आगाह किया गया है कि वो बिना सुरक्षा तार वाले 1000 के नोट जारी ना करें। आरबीआई प्रवक्ता ने कहा कि, “हमें शिकायतें मिली हैं कि नासिक के करेंसी नोट प्रेस से 1000 रुपये के जो नोट प्रिंट होकर निकले हैं वह होशंगाबाद के सिक्योरिटी पेपर्स मिल के उन पेपर्स पर प्रिंट हुए हैं जिनमें सुरक्षा तार नहीं लगे हैं।”
आरबीआई ने मुंबई क्षेत्र के सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि वो ग्राहकों को 1000 रुपये के ऐसे नोट देना बंद करें और अगर कोई ग्राहक ऐसे नोट लेकर आता है तो उसे इसके बदले में नोट उपलब्ध कराया जाए। इस मामले को लेकर सरकार को भी जानकारी दी गई है। 
आरबीआई के मुताबिक ऐसे 500 नोट हैं जो सार्वजनिक किये जा चुके हैं और लोगों के बीच में हैं यानी 5 लाख रूपयों के 1000 के ऐसे नोट लोगों के पास हैं जिसमें सिक्योरिटी थ्रेड नहीं है और ये नोट फर्जी हैं जिन्हें अब आरबीआई जमा करने की कोशिश में लगी है।
कि वह ग्राहकों को 1000 के नोट देना बंद कर दें। आरबीआई ने कहा है कि अगर बैंकों के स्टॉक में एक हजार वाले नोट हैं तब भी वे अपने ग्राहकों को दूसरे नोट ही दें। 


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

फायदे में है हादसों का पवन हंस
गुजरात में बच्चों से भरी बस पलटी, 4 बच्चों समेत 6 की मौत

Your email address will not be published. Required fields are marked *