राज्य

गुजरात में बच्चों से भरी बस पलटी, 4 बच्चों समेत 6 की मौत

0
Please log in or register to do it.
जूनागढ़। गुजरात में जूनागढ़ में सुबह एक स्कूल बस के पलटने से 4 विद्यार्थियों समेत 6 की मौत हो गई। ये घटना सुबह 8:30 की है जब जूनागढ़ के केशोद बायपास के पास सूरत जिले के चोर्यासी तहसील के ताडवाडी गावं के प्राथमिक स्कूल के विद्यार्थियों से भरी बस अचानक पलट गई। 
यह बस शैक्षणिक प्रवास के लिए सोमनाथ दर्शन कर के जूनागढ़ की और जा रही थी, अचानक ड्राइवर का संतुलन बिगड़ा और बस अचानक पलट गई। घटनास्थल पर ही 4 विद्यार्थियों, 1 अध्यापक और 1 रसोई बनानेवाली महिला की मौत हो गई। 25 से ज्यादा बच्चे घायल हैं जिनमें से 5 की हालत गंभीर है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
SHOCKING: 1000 के नोटों में गड़बड़ी, लोगों से वापस लिये जाएंगे
एमपी में यूपी का वॉन्टेड आतंकी हथकड़ी समेत फरार

Your email address will not be published. Required fields are marked *