Cricket Sports

रोहित के 171 रनों पर स्मिथ के 149 रन पड़े भारी, पर्थ वनडे हारा भारत

0
Please log in or register to do it.



शायद मैच का ये ही अंजाम होता है जब कोई टीम अच्छी शुरूआत का फायदा उठाने में नाकाम रहती है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया के साथ भी पर्थ में कुछ ऐसा ही हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का धोनी का फैसला उस वक्त सही साबित होता हुआ लगा जब शुरूआती झटके के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रीज़ पर ऐसे डट गए जैसे कि किसी कंगारू गेंदबाज़ के पास इनके शॉट्स का कोई जवाब ही ना हो। पिच के दोनों छोर से बस इन दो भारतीय दिग्गज़ों के शॉट्स दिख रहे थे। ड्रिंक्स के बाद लय में दिख रहे रोहित शर्मा ने अपना शतक भी पूरा कर लिया, लेकिन पैैंतालिसवें ओवर में शतक के दबाव में जब कोहली  ने 91 के स्कोर पर अपना विकेट गंवाया तो लगा कि 207 रनों की ये पार्टनरशिप भी टीम के स्कोर को उस मुकाम पर नहीं पहुंचा पायी जिसकी उम्मीद टीम के प्रशंसक कर रहे थे। आखिरी पांच ओवरों में रोहित धोनी और जाडेजा ने रन जोड़ने की भरपूर कोशिश की लेकिन ज़ाहिर के नए बल्लेबाज़ वो न कर पाए जो सेट बल्लेबाज़ कर सकते थे। हालांकि टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पीछा करने के लिए 310 रनों का सम्मानजनक स्कोर दिया।
ये लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के लिए तब नामुमकिन दिखने लगा जब अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय वनडे खेल रहे बीबी सरन ने अपने दूसरे ही ओवर में फिंच को अपनी ही गेंद पर लपक लिया। इसके बाद अपने तीसरे ओवर में सरन डेविड वॉर्नर के लिए भी अबूझ पहली बन गए। सरन ने 5 रनों के स्कोर पर खतरनाक वॉर्नर को कोहली के हाथों पवैलियन की राह दिखा दी। सभी के मन में ये ही सवाल था कि क्या आज रोहित की आंधी के बाद सरन नाम की सुनामी आने वाली है। 
लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। हालांकी आंधी तो आई लेकिन वो सरन की नहीं बल्कि स्मिथ और बैली की थी। इन दोनों ऑस्ट्रेलियन दिग्गजों के बीच भी 243 रनों की मैराथन पार्टनरशिप हुई। लेकिन ये जुगलबंदी रोहित और कोहली के बीच हुई पार्टनरशिप से कहीं ज्यादा संतुलित थी क्योंकि इन बल्लेबाजों ने टीम की जीत सुनिश्चित कर दी थी। स्मिथ ने शानदार 149 और बैली ने 112 रन बनाए। इस जीत के साथ ही 5 वनडे मैचों की सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 के बढ़त बना ली है।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
लोहड़ी, मकर संक्राति और पोंगल की पूर्व संध्‍या पर राष्‍ट्रपति ने शुभकामनाएं दीं
गोरखपुर: डबल मर्डर केस के आरोपियों की जेल में पिटाई

Your email address will not be published. Required fields are marked *