Crime राज्य

गोरखपुर: डबल मर्डर केस के आरोपियों की जेल में पिटाई

0
Please log in or register to do it.
गोरखपुर| कुछ दिन पुर्व हुए दोहरे हत्या काण्ड गोरखपुर में रेलवे इंजिनीयर श्रीवास्तव दम्पति के आरोपियों को जेल में अन्य कैदियों ने जमकर पीटा | उपचार के दौरान डाॅक्टरों का कहना है कि आरोपियों की हालत लगातार नाजुक बनीं हुईं है|
दरअसल विंध्यवासिनी नगर में पूर्वोत्तर रेलवे के डिप्टी इंजीनियर संजय श्रीवास्तव और उनकी पत्नी तूलिका की हत्या कर लूटपाट करने वाले ड्राइवर व उसके मामा को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया था। इसके पूर्व दोनों को दोपहर में कोर्ट में पेश किया गया। उधर, हत्या आरोपी ड्राइवर अनवर उर्फ पिंटू के साथियों की तलाश में पुलिस ने शहर के अलावा संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर में भी दबिश दी लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। पुलिस ने फरार आरोपियों पर दबाव बनाने के लिए परिवार के लोगों के साथ ही रिश्तेदारों को भी हिरासत में लिया है। कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात अनवर उर्फ पिंटू और फतेहपुर में रहने वाले उसके मामा महताब हुसैन से पूछताछ की। वारदात में शामिल अनवर के दोस्तों सोनू, राजू, गोलू के बारे में भी जानकारी ली। इसी क्रम में देर रात पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में उनके रिश्तेदार, दोस्तों के घर दबिश दी। पूछताछ के लिए सभी के घरवालों को हिरासत में लिया गया है।अनवर के पकड़े जाने के बाद तीनों आरोपियों ने अपने मोबाइल बंद कर दिए हैं। परिवार के लोग भी संपर्क न होने की बात कह रहे हैं। 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
रोहित के 171 रनों पर स्मिथ के 149 रन पड़े भारी, पर्थ वनडे हारा भारत
BRAVO : 48 केला खा कर पेट से निकाला चोरी किया हुआ चेन

Your email address will not be published. Required fields are marked *