Education राज्य

ग्रीनफील्ड्स पब्लिक स्कूल ने दिल्ली के स्कूलों की युवा संसद प्रतियोगिता जीती

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली। ग्रीनफील्ड्स पब्लिक स्कूल, दिलशाद गार्डन, दिल्ली ने दिल्ली के स्कूलों की 2015-16 के लिए 50वीं युवा संसद प्रतियोगता जीती है। उसे आज पंडित मोतीलाल नेहरु चल संसदीय शील्ड प्रदान की गई। पूर्व सांसद श्री ब्रतिन सेन गुप्ता ने विजेता टीम को संसदीय लाइब्रेरी बिल्डिंग में आयोजित एक समारोह में शील्ड प्रदान की।
दिल्ली तमिल एजुकेशन एसोसिएशन सीनियर सेकेन्डरी स्कूल, सेक्टर-4, आरके पुरम ने संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित युवा संसद प्रतियोगिता में नई प्रविष्टि के तौर पर पहला स्थान प्राप्त किया।
एयर फोर्स सीनियर सेकेन्डरी स्कूल, रेसकोर्स, गवर्मेंट को-एजुकेशन सीनियर सेकेन्डरी स्कूल, द्वारका, हैप्पी स्कूल, दरियागंज, सेन्ट गिरि सीनियर सेकेन्डरी स्कूल, रोहिणी, नवयुग स्कूल, लोधी रोड, नब भारत सीनियर सेकेन्डरी स्कूल, श्री नगर कालोनी और सेन्ट पॉल स्कूल, हौजखास की भी प्रतियोगिता में प्रतिभाशाली प्रदर्शन के लिए सराहना की गई। 



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

प्रधानमंत्री ने श्री दुर्गा सप्तशती के सचित्र संस्करण का विमोचन किया
यूपी में 52 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट

Your email address will not be published. Required fields are marked *