राज्य

दिल्ली में कोहरे की मार, रुक गई हर किसी की रफ़्तार

0
Please log in or register to do it.
दिल्ली में कोहरे की मार, रुक गई हर किसी की रफ़्तार - Image 1
नई दिल्ली। आज लगातार दूसरे दिन भी देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में
घना कोहरा छाया है। रविवार को दिल्ली के मौसम ने करवट ली थी, और घने कोहरे के
साथ ही दिल्ली एनसीआर मे सर्दी भी बढ़ गई थी। 

दिल्ली में कोहरे की मार, रुक गई हर किसी की रफ़्तार - Image 1आज दिल्ली के तापमान में और
गिरावट आ गई, दिल्ली का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुच गया। एक तरफ जहां
दिल्ली में लगातार पारा गिर रहा है। वहीं कल रात से शुरू हुआ कोहरे का कोहराम अब
तक जारी है। इसका असर सड़क से लेकर आसमान तक देखा जा रहा है। विजिबिलिटी जीरो
से
50 मीटर
तक रह गई थी। 
ज़मीन से आसमान तक असर
घने कोहरे की वजह से जहां सड़क पर गाड़ियां रेंगती दिखीं वहीं कोहरे
के चलते ट्रेनों के आवागमन पर
सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। राजधानी एक्‍सप्रेस सहित उत्‍तर
रेलवे की 73 ट्रेनें तीन से 13 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। तो घने कोहरे ने हवाई
यात्रा को भी मुसीबत में डाल दिया है। दिल्ली से आने-जाने वाली 40 से ज्यादा
उड़ानें लेट हैं। वहीं 25 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। 

अभी असली ठंड आनी बाकी
मौसम विभाग की माने तो
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में कोहरे का ये कोहराम आने वाले कुछ और दिनों तक
जारी रह सकता है। और आने वाले दिनों में बारिश की वजह से तापमान में और गिरावट आ
सकता है।
राहुल ने चिट्ठी लिखकर अन्ना को कहा शुक्रिया, पढ़िये पूरी चिट्ठी
राहुल सबसे योग्य, केजरीवाल बहरूपिया - लालू प्रसाद यादव

Your email address will not be published. Required fields are marked *