Politics देश

अरुण जेटली 6 दिनों की विदेश यात्रा पर निकले

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली दो दिनों के ब्रिटेन दौरे और उसके बाद 4 दिन के स्विट्जरलैंड दौरे पर रवाना हो रहे हैं। 
ब्रिटेन की अपनी आधिकारिक यात्रा के पहले दिन जेटली ब्रिटेन के राजकोष मंत्री जार्ज ओसबोर्न से सोमवार को मुलाकात करेगें। इन दौरान वे गोल्डमैन सैशे,मास्टरकार्ड और सीआईआई और कोटक महिंद्रा द्वारा आयोजित तीन अलग-अलग निवेशक बैठकों में भागीदारी करेगें। विचार विमर्श के दौरान जेटली विशेष तौर पर ब्रिटेन के निवेशकों को भारत के विभिन्न क्षेत्रो में निवेश के अवसरों के संबंध में जानकारी देगें। वर्तमान सरकार ने गत डेढ़ साल में भारत को निवेश का आकर्षण बनाने के लिए कई कार्यक्रमों की शुरूआत की है। इन कार्यक्रमों के परिणामस्वरूप भारतीय अर्थव्यवस्था अधिक पारदर्शी, स्थायी और भरोसेमंद बनी है। नए नीतिगत निर्णय तीव्र गति से ओर आशा के अनुरूप हुए हैं। अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में करों को यथासंगत बनाने, प्रक्रिया को आसान बनाने और विदेशी प्रत्यक्ष निवेश के लिए अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों को खोलने जैसे कदम भी शामिल हैं। जेटली निवेशको को अवसरो का लाभ उठाने और भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित करेगें। 
अपने दौरे के दूसरे दिन वित्त मंत्री अरूण जेटली भारत-ब्रिटेन दिवपक्षीय बैठक और आर्थिक और वित्तीय परिचर्चा( ईएफडी) में भाग लेगें। शाम को वित्त मंत्री स्विट्जरलैंड के लिए रवाना होगें। 
स्विट्जरलैंड के शहर ज्यूरिख में अपने प्रवास के दौरान जेटली विश्व आर्थिक मंच के विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में भाग लेगें। जेटली भारत के उद्योगपतियों का एक बडे दल का नेतृत्व करेगें जो इस दौरान कार्यक्रम में भाग लेने वाले अन्य देशों के साथ व्यापार और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेगा। वित्त मंत्री भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और बीसीजी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक संगोष्ठी में “भारत-वित्तीय समावेशन और वित्तीय शासन का प्रगति वाहक” विषय पर अपना संबोधन देंगे। वित्त मंत्री विश्व आर्थिक मंच की बैठकों में भाग लेने के साथ-साथ विश्व की आर्थिक स्थिति और भविष्य की चुनौतियों से निपटने में भारत की आर्थिक तैयारियों पर अन्य देशों के वित्त मंत्रियों से विचारविमर्श भी करेगें।
ब्रिटेन और स्विट्जरलैंड के 6 दिवसीय आधिकारिक दौरे के बाद वित्त मंत्री 24 जनवरी,2016 को दिल्ली लौटेगें।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

सुषमा स्वराज ने जीसस क्राइस्ट की जन्मस्थली के किये दर्शन
SPECIAL: 10 Tips That Will Help Launch Your Startup Faster

Your email address will not be published. Required fields are marked *