राज्य

GOOD NEWS: यूपी में मीडिया कर्मियों के लिए हेल्पलाइन

0
Please log in or register to do it.
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मीडिया कर्मियों की सुविधा हेतु कल्याणकारी कदम उठाये हैं। मीडिया प्रतिनिधियों की सुरक्षा एवं उनके हितों के संरक्षण हेतु आवश्यक सुविधायें एवं संसाधन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। मीडिया कर्मियों की सुविधा हेतु सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उ0प्र0 लखनऊ में मीडिया हेल्पलाइन की स्थापना की गई है। मीडिया हेल्पलाइन का टोल फ्री नं0 1800’1800-303 स्थापित किया गया है। 
मीडिया हेल्प लाइन का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा 25 जनवरी को किया जायेगा। उ0प्र0 के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मीडिया कर्मियों के व्यापक हितों की सुरक्षा एवं सुविधा हेतु मीडिया हेल्पलाइन की व्यवस्था करके ठोस पहल की है। उत्तर प्रदेश देश का एक ऐसा पहला राज्य बन गया है जहाँ के मीडिया कर्मियों के व्यापक हितों के संरक्षण एवं उन्हें आवश्यक सुविधायें एवं संसाधन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिशा-निर्देशानुसार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया को सशक्त बनाने में सार्थक पहल की है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर सूचना विभाग में जो मीडिया हेल्पलाइन स्थापित की गई है उसके माध्यम से मीडिया कर्मी घर बैठे अपनी शिकायतें आॅन लाईन दर्ज करा सकेंगे । मीडिया कर्मी प्रेस मान्यता, चिकित्सा सुविधा, सचिवालय प्रवेश पास, रेलवे पास, राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा, पत्रकार उत्पीड़न एवं पत्रकारों की सुरक्षा सम्बंधी मामलों को निस्तारण हेतु आॅन लाइन दर्ज कराकर उनके निस्तारण के सम्बंध में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। 
मीडिया हेल्प लाइन पर दर्ज प्रकरणों को सम्बंधित जनपदों के जिला मजिस्ट्रेट/जिला सूचना अधिकारी/सहायक निदेशक/उप सूचना निदेशक को निस्तारण हेतु यथा समय भेजने की कार्रवाई की जायेगी। मीडिया कर्मियों द्वारा ‘‘मीडिया हेल्प लाइन’’ पर दर्ज करायी गयी सामान्य शिकायतों को एक सप्ताह में, अर्जेन्ट 72 घंटे में तथा मोस्ट अर्जेन्ट मामलों को 24 घंटे में निस्तारित कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।
सीएम ने मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में होने वाली असुविधाओं का निराकरण कराने, शासन एवं प्रशासन के बीच मीडिया कर्मियों से बेहतर तालमेल बनाने में सूचना विभाग को दायित्व सौंपा है। सरकार द्वारा सूचना विभाग को सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन पूर्णं प्रतिबद्धता के साथ किया जा रहा है। 
मुख्यमंत्री द्वारा लोकतंत्र को लगातार सुरक्षित करने एवं लोकतांत्रिक अवधारणा को संरक्षित करने का भी कार्य किया जा रहा है। उनके द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया को भी सशक्त बनाने की दिशा में सरकार की ओर से भरपूर मदद की जा रही है। सूचना विभाग के माध्यम से शासन द्वारा मीडिया कर्मियों को प्रदत्त की जाने वाली सम्पूर्ण अनुमन्य सुविधायें सक्रियता से उपलब्ध कराई जा रही हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में एक लाख बच्चे कुपोषित
56 इंच नहीं 50 इंच की है मोदी की छाती

Your email address will not be published. Required fields are marked *