राज्य

LUCKNOW । लिव इन रिलेशन के चलते डबल मर्डर, जमीन के लालच में बेटों ने वारदात को दिया अंजाम, सभी आरोपी अरेस्ट

0
Please log in or register to do it.
Double Murder in Madianv, Lucknow

Double Murder in Madianv, Lucknow


लखनऊ । मड़ियांव में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है । जहाँ करोड़ों की जमीन के लालच में खुद तीन बेटों ने मिलकर अपने पिता और उसके साथ लिवइन रिलेशन में रह रही महिला को मौत के घाट उतार डाला। इस हत्याकांड में तीनों बेटों के साथ उसके दो भतीजे भी शामिल रहे। पुलिस ने हत्यारे बेटों समेत सभी को गिरफ्तार कर सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया।

  • मड़ियांव में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात
  • पुलिस ने चंद घंटों में वारदात का किया खुलासा 
  • जमीन के लालच में बेटों ने वारदात को दिया अंजाम 
  • महिला के साथ लिव इन रिलेशन में था पिता 
घटना थाना मड़ियांव के सेमरा गौढ़ी इलाके की है जहां 70 वर्षीय रामदयाल 60 वर्षीय महिला शांति देवी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। जबकि रामदयाल की पत्नी और 5 बेटे व 2 बेटियां अलग रह रही थी। रामदयाल के नाम 2 बीघा जमीन थी जिसकी कीमत करोड़ो में थी। यही जमीन रामदयाल की मौत की वजह बन गई। बीती देर रात रामदयाल के तीन बेटे राम मिलन, प्रवीण और संतोष अपने दो भतीजो अवनीश और राहुल के साथ पिता रामदयाल के पास पहुचे और जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया। जिसके चलते सभी ने मिलकर पिता और शांतिदेवी की साल से गला दबाकर हत्या कर डाली।
Double Murder in Madianv, Lucknow
दरअसल कुछ दिन पहले रामदयाल ने 2 बीघा में साढ़े 6 बिसवां जमीन का सौदा 57 लाख में कर दिया और एडवांस मिली रकम को अपने और शांति देवी के बेटे मोनू के खाते में जमा करा ली। जिसको लेकर लगातार विवाद चल रहा था। जबकि रामदयाल और शांति देवी ने हत्या से पहले पूरे परिवार को सड़क पर लाने की बात कह डाली। जिससे नाराज बेटो और पोतों ने दोनों को मौत की नींद सुला डाला। सूचना पर खुद कमिश्नर डीके ठाकुर, डीसीपी राइस अख्तर ने घटना स्थल का जायजा ले आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जिसके बाद तीनों हत्यारे बेटो को उनके दोनों भतीजों के साथ पुलिस ने धर दबोचा।
Double Murder in Madianv, Lucknow
इस घटना ने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि प्रापर्टी के लालच में इंसान इसकदर अंधा हो चुका है कि अपने ही हाथों से अपनो का खून बाहने पर आमादा हो चुका है। पुलिस ने दोनों म्रतक के शवों को पीएम के लिए भेज दिया है और आरोपियों को जेल।
ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



LUCKNOW । स्वास्थ्य विभाग मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन से गांव-गांव पहुंचा रहा मुफ्त इलाज और दवाएं
LUCKNOW । सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान का शुभारम्भ गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने किया, गांव स्वच्छ, स्वस्थ एवं समृद्ध हो

Your email address will not be published. Required fields are marked *