देश

अब कार चलाने के लिए मिलेगा मंहगा डीज़ल

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। डीजल कार चलाने वालों के लिए एक बुरी खबर है। अब कार चलाने के लिए डीजल खरीदना मंहगा हो सकता है । दरअसल केन्द्र सरकार एसयूवी और कार मालिकों को डीजल पर सब्सिडी नहीं देने पर विचार कर रही है। खबरज़ोन के सूत्रों के मुताबिक पेट्रोलियम मंत्रालय डीजल उपभोक्ताओं और किसानों के लिए दोहरी कीमत प्रणाली पर विचार कर रहा है। पेट्रोलियम मंत्रालय के सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि सरकार डीजल उपभोक्ताओं और किसानों को अलग अलग कीमत पर डीजल बेचना चाहती है। इसलिए अब गाड़ी चलाने के लिए डीजल उपभोक्ताओं को सब्सिडी नहीं मिलेगी। सिर्फ किसानों को ही डीजल पर सब्सिडी मिलेगी।
सरकार डीजल के दुरूपयोग को रोकने पर भी विचार कर रही है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारी इन मुद्दों के हल के लिए गंभीरता से विचार कर रहे हैं। मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने जनवरी 2013 से डीजल को बाजार के हवाले कर दिया था। डीजल के दाम हर 15 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय कीमतों के मुताबिक तय होते हैं। जनवरी 2013 से डीजल के दामों में हर महीने 40 से 50 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। जनवरी 2013 से पहले प्रति लीटर डीजल पर कंपनियों को 13 रूपए का घाटा था जो अब घटकर 2 रूपए 20 पैसे रह गया है। सरकार ने केरोसिन और एलपीजी पर दी जाने वाली सब्सिडी को जारी रखने का फैसला किया है
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
कश्मीरी पंडितों के घाटी में लौटने का गिलानी ने किया विरोध
रणवीर कैटरीना के बीच हुई तू तू मैं मैं

Your email address will not be published. Required fields are marked *