मुख्य सामग्री पर जाएं
ताज़ा ख़बर

चुनावी फिज़ा में सियासी झटके

प्रकाशित: अपडेट: 2 मिनट में पढ़ें
WhatsApp X Telegram
चुनावी फिज़ा में सियासी झटके
लखनऊ। चुनावी घमासान मचा है ऐसे में सियासी पार्टियों से आने और जाने का सिलसिला लगातार जारी है। बड़ी खबर यूपी से है। जहां समाजवादी सरकार के दो मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा कांग्रेस को भी मध्यप्रदेश के भिंड में झटका लगा है। साथ ही चंडागढ़ से आप प्रत्याशी ने भी पार्टी को झटका दिया है


अखिलेश के 2 मंत्री बर्खास्त
अखिलेश सरकार के दो मंत्रियों मनोज पारस और आनंद सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। इन दोनों मंत्रियों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। आरोप है कि इनकी नज़दीकी बीजेपी से थी। आनंद सिंह यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे जबकि मनोज पारस राज्य मंत्री। आनंद सिंह गोंडा से विधायक हैं और मनोज पारस रायबरेली के ऊंचाहार से विधायक हैं।



कांग्रेस का उम्मीदवार भागा
चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है…एमपी में भिंड लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार भागीरथ प्रसाद, बीजेपी में शामिल हो गये हैं…कांग्रेस ने कल ही उन्हें भिंड सुरक्षित सीट से भागीरथ प्रसाद को टिकट दिया था

सविता ने दिया ‘आप’ को झटका
आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर बड़ा झटका लगा है..। यहां से पार्टी की उम्मीदवार सविता भट्टी ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का फैसला किया है..। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के भीतर अंदरूनी गुटबाज़ी के चलते भट्टी चुनाव मैदान से हटी हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

Madhaw Tiwari

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे