Close

मोदी को मिलेगा ‘राज’?

मोदी को मिलेगा 'राज'?
मुंबई। बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी की कोशिशे रंग लाती दिख रही हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने हालांकि लोकसभा चुनाव न लड़ने की गडकरी के अनुरोध को ठुकरा दिया है लेकिन उन्होंने ये घोषणा जरूर कर दी है कि जीतकर संसद पहुंचे उनके सांसद पीएम के तौर पर नरेंद्र मोदी का समर्थन करेंगे। 

राज ने उतारे 6 उम्मीदवार
राज ठाकरे ने लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए अपने 6 उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है। जिनमें 5 शिवसेना और 1 बीजेपी के खिलाफ उतारे गए हैं। लेकिन राज ने कहा कि अगर उनका कोई उम्मीदवार जीतता है तो वो मोदी को सीएम बनाने में अपना समर्थन देंगे।
गदगद हुए गडकरी 
मोदी और बीजेपी के पक्ष में राज ठाकरे के ऐलान के बाद गडकरी गदगद नज़र आए उन्होंने राज को शुक्रिया कहा। लेकिन गडकरी ये कहना भी नहीं भूले कि शिवसेना से महाराष्ट्र में उनका गठबंधन है और वो काफी मज़बूत है।

पहले हुआ था विवाद

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले गडकरी ने राज ठाकरे से मुलाकात की थी। तब शिवसेना ने आरोप लगाया था कि गडकरी राज को महायुति में शामिल करना चाहते हैं और वो इसका विरोध करेंगे। वहीं महायुति के तीसरे साथी रामदास आठवले ने भी इसका विरोध किया था।  
उधर शिवसेना और रामदास आठवले ने राज के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए व्यग्य किया है। आठवले ने कहा कि राज का कोई उम्मीदवार जीतेगा तभी तो वो सपोर्ट करने की स्थिति में होंगे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे

Leave a comment
scroll to top