Politics देश

चुनाव की तारीखों का ऐलान, आज से अचार संहिता भी लागू

0
Please log in or register to do it.
16वीं लोकसभा चुनाव के महासमर का बिगुल बज गया है। आम चुनाव के कार्यक्रमों पर कयासबाजी का दौर खत्म करते हुए चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार चुनाव कुल 9 चरणों में होंगे। पहले चरण का चुनाव 7 अप्रैल को, दूसरे चरण का 9 अप्रैल को, तीसरे चरण का 10 अप्रैल को, चौ‌थे चरण का 12 अप्रैल को, पांचवें चरण का 17 अप्रैल को, छठे चरण का 24 अप्रैल को, सातवें चरण का 30 अप्रैल को, आठवें चरण का 7 मई को और नवें चरण का 12 मई को होंगे। मतगणना 16 मई को होगी और उसी दिन पूरी कर ली जाएगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त वी.एस.संपत ने तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि पिछले 4 फरवरी को सभी दलों के साथ हुई बैठक में चुनाव से जुड़े सभी पहलुओं पर ध्यान दिया गया था। सभी पार्टियों की बातों को ध्यान में रखकर तारीखों का ऐलान किया गया है। उन्होंने तारीखों का ऐलान करते वक्त मॉनसून, त्योहारों परीक्षाओं सहित सभी बातों का ध्यान रखा गया है।
गौरतलब है कि 2009 में लोकसभा के चुनाव 16 अप्रैल से 13 मई के बीच 5 चरणों में हुए थे, यानी यह पहली बार होगा, जब देश में 9 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे।

कब कहां पड़ेंगे वोट


आंध्र प्रदेश: 30 अप्रैल, 7 मई
अरुणाचल प्रदेश: 9 अप्रैल
असम:12, 17 और 24 अप्रैल
बिहार: 10, 17, 24, 30 अप्रैल, मई 7 और 12 मई
छत्तीसगढ़: 10, 17 और 24 अप्रैल
गोवा: 17 अप्रैल
गुजरात: 30 अप्रैल
हरियाणा: 10 अप्रैल
हिमाचल प्रदेश: 7 मई
जम्मू-कश्मीर: 10, 17, 24, 30 अप्रैल और 7 मई
झारखंड: 10, 17 और 24 अप्रैल
कर्नाटक: 17 अप्रैल
केरल: 10 अप्रैल
मध्य प्रदेश: 10, 17 और 24 अप्रैल
महाराष्ट्र: 10, 17 और 24 अप्रैल
मणिपुर: 9 और 17 अप्रैल
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
बिहार की कौन सी सीट पर कब होंगे चुनाव
अडवाणी ने किया मोदी पर हमला, कहा- भाजपा 'वन मैन शो' पार्टी हो गयी है

Your email address will not be published. Required fields are marked *