Politics

अडवाणी ने किया मोदी पर हमला, कहा- भाजपा ‘वन मैन शो’ पार्टी हो गयी है

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। सिर्फ राहुल गांधी को नहीं लगता है कि बीजेपी में ‘वन मैन शो’ है। बीजेपी जिस तरह से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अभियान चला रही है, उससे लालकृष्ण आडवाणी खुश नहीं हैं और उन्होंने सीनियर नेताओं से कहा है कि पार्टी अब ‘वन मैन पार्टी’ की दिशा में बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी के इस आरोप से सहमत हैं कि पार्टी में एक नेता का प्रभुत्व है।

बीजेपी के एक नेता ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि जैसे-जैसे मोदी का अभियान परवान चढ़ता जा रहा है, आडवाणी लगातार महसूस कर रहे हैं पार्टी एक व्यक्ति केंद्रित हो रही है। 27 फरवरी को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव प्रचार समिति की मीटिंग में इसको लेकर चर्चा भी हुई थी। इस मीटिंग में मोदी, राजनाथ सिंह और आडवाणी के साथ पार्टी के चुनिंदा सीनियर नेता मौजूद थे। उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने को लेकर प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हो रही थी और मोदी, आडवाणी की बगल में बैठे थे। इसी दौरान एक नेता ने राहुल गांधी के 24 फरवरी के हरियाणा में दिए बयान का हवाला देते हुए कहा कि बीजेपी को इसका जवाब देना चाहिए। इस पर आडवाणी ने कहा कि राहुल के बयान में कुछ भी गलत नहीं है। आडवाणी का इतना कहना था कि मीटिंग में असहज चुप्पी छा गई।

मीटिंग में मौजूद एक नेता ने बताया, “इसके जवाब में मोदी ने कुछ नहीं कहा और दूसरे नेताओं ने भी इस मसले पर आगे की चर्चा नहीं की। आडवाणी की दूसरी तरफ बैठे राजनाथ सिंह ने चुप्पी को तोड़ते हुए पार्टी उम्मीदवारों पर चर्चा शुरू कर दी।” आडवाणी की नाराजगी को लेकर पार्टी के दूसरे फोरमों पर भी चर्चा हो चुकी है। पार्टी के एक दूसरे नेता, जो मोदी के करीबी हैं, ने कहा कि आडवाणी की आलोचना आश्चर्यजनक नहीं है, आखिर वह प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होना चाहते थे।
सूत्रों ने बताया कि आडवाणी पार्टी नेताओं से कह रहे हैं, “चुनाव अभियान पार्टी के सभी सीनियर नेताओं का संयुक्त प्रयास होना चाहिए। इस बार हर तरफ सिर्फ मोदी ही दिखाई दे रहे हैं। सुषमा स्वराज जैसी नेता भी भीड़ को अपनी तरफ खींचने में सक्षम हैं, लेकिन उन लोगों का इस्तेमाल नहीं हो रहा है।” हालांकि, बीजेपी के एक रणनीतिकार ने कहा कि आडवाणी जी की बात को गलत संदर्भ में लिया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘हर स्टेट यूनिट केवल मोदी की रैली की मांग कर रही है। मोदी से बड़ा आकर्षण अभी कोई और नहीं है। इस वक्त रैलियों में केवल मोदी और राजनाथ जा रहे हैं।’
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
चुनाव की तारीखों का ऐलान, आज से अचार संहिता भी लागू
खिलाड़ी कुमार भी लड़ सकते हैं भाजपा से चुनाव

Your email address will not be published. Required fields are marked *