मुख्य सामग्री पर जाएं
ताज़ा ख़बर

शीला दीक्षित को मिलेगा प्रमोशन, बनेंगी केरल की राज्यपाल

प्रकाशित: अपडेट: 2 मिनट में पढ़ें
WhatsApp X Telegram
शीला दीक्षित को मिलेगा प्रमोशन, बनेंगी केरल की राज्यपाल
नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का पार्टी के प्रति उनकी वफादारी का इनाम उन्हें जल्द मिलने वाला है।दरअसल शीला दीक्षित को केरल का राज्यपाल बनाया जा रहा है। खुद दीक्षित ने ऐसी सूचना की पुष्टि करने से इन्कार किया लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने हरी झंडी दे दी है और उनकी नियुक्ति की अधिसूचना किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। यदि ऐसा हुआ तो यह तय है कि दिल्ली की कांग्रेसी सियासत एक नई करवट लेगी।
सूबे में लगातार 15 वर्षो तक कांग्रेस की सरकार चलाने वाली दीक्षित को राज्यपाल पद की जिम्मेदारी दिया जाना इस बात का संकेत है कि अब सक्रिय राजनीति में उनकी भूमिका खत्म हो जाएगी। लेकिन सियासी पंडितों का यह भी मानना है कि कांग्रेस हाईकमान ने सत्ता से बाहर हो चुकी शीला को राजभवन पहुंचाकर उन्हें उनकी पार्टी के प्रति वफादारी का इनाम दिया है।
राज्यपाल की नई भूमिका को लेकर पूछने पर दीक्षित ने कहा कि उन्हें अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। लिहाजा, वह इस बारे में कोई प्रतिक्रिया भी नहीं देना चाहेंगी।
बता दें कि केरल के राज्यपाल निखिल कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके बिहार के औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। उन्हीं की जगह पर दीक्षित को नया राज्यपाल बनाया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना बुधवार को जारी कर दिए जाने के आसार हैं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
Madhaw Tiwari

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे