Politics

अब मोदी के विकास के दावों पर ‘केजरीवार’

0
Please log in or register to do it.



अहमदाबाद। बीजेपी मोदी के विकास के दावों पर सवार है, मोदी गुजरात के विकास को देश के विकास का मॉडल बता रहे हैं लेकिन आम आदमी पार्टी का मानना है कि मोदी के दावे बस गुब्बारे में भरी हवा से ज्यादा कुछ नहीं, हालांकि मोदी के दावों के खिलाफ आम आदमी पार्टी गुजरात में सक्रिय है। लेकिन अब पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल मोदी के गढ़ में ताल ठोंकने जा रहे हैं। केजरीवाल का चार दिन का गुजरात दौरा आज से शुरू हो गया है।केजरीवाल के दौरे पर पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह भी केजरीवाल के साथ हैं।


एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
अहमदाबाद एयरपोर्ट में पहुंचते ही आप के कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल का भव्य स्वागत किया। नारे लग रहे थे शीला दीक्षित हारी है अब मोदी की बारी है। आम आदमी पार्टी के सदस्यों का जोश देखने लायक था। चार दिन के दौरे में केजरीवाल 3 दिन रोड शो करेंगे जबकि आखिरी दिन 8 मार्च को अहमदाबाद में रैली होगी। आज भी केजरीवाल अपने दौरे की शुरूआत रोड शो से ही करेंगे, 6 मार्च को भुज से राजकोट तक प्रचार का कार्यक्रम है।
7 मार्च को केजरीवाल राजकोट से अहमदाबाद जाएंगे।


गुजरात रवाना होने से पहले मंगलवार को केजरीवाल ने कहा कि इस दौरे पर वह नरेंद्र मोदी के विकास के दावों की हकीकत परखेंगे. उन्होंने कहा, ‘मोदी और मीडिया कहते हैं कि गुजरात में बहुत विकास हुआ है, तो मैं वहां देखने जा रहा हूं कि कितना विकास हुआ है.’

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
खिलाड़ी कुमार भी लड़ सकते हैं भाजपा से चुनाव
शीला दीक्षित को मिलेगा प्रमोशन, बनेंगी केरल की राज्यपाल

Your email address will not be published. Required fields are marked *