लखनऊ। चुनावी मौसम के करीब आते ही ऐसा लगता है कि नेताओं को कुछ भी बोलने की छूट मिल जाती है. एक तो सपा सरकार के कार्यकलापों से जनता परेशान है
लखनऊ। चुनावी मौसम के करीब आते ही ऐसा लगता है कि नेताओं को कुछ भी बोलने की छूट मिल जाती है. एक तो सपा सरकार के कार्यकलापों से जनता परेशान है वही दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के बड़बोले मंत्री आज़म खान कुछ भी बोलने से चूकते नहीं हैं. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मदरसों के मैनेजरों और शिक्षकों को संबोधित करते कहा कि मुसलमान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से इतने डरे हुए हैं कि उन्होंने बच्चे पैदा करना भी कम कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि इस समय भारत में मुसलमान ही सबसे कम बच्चे पैदा कर रहे हैं। उन्होंने अपने भाषण में नरेन्द्र मोदी को ‘हत्यारा’ बताते हुए कहा कि अगर मुस्लिम बंटे रहे तो मोदी पीएम जाएंगे। इस कार्यक्रम में यूपी के सीएम अखिलेश यादव भी मौजूद थे।
आजम ने आगे कहा- फासिस्ट ताकतें मुसलमानों को मुलायम सिंह यादव से अलग कर उन्हें सियासत के बाजार में लुटने के लिए अकेला छोड़ देना चाहती हैं। मुसलमानों को चाहिए कि वे मुलायम सिंह यादव को पीएम बनाएं।
आजम खान ने मोदी और आरएसएस के अलावा मीडिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने मीडिया से सवाल किया कि “मुजफ्फरनगर में जब एक लाख लोगों ने हम पर हमला बोला, घर जलाए, आबरू लूटी, तब तुम्हारे कैमरे कहां थे?”
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS