सुनील ग्रोवर “गुत्थी” के शो पर पहले मेहमान होंगे सचिन तेंदुलकर

HomeUncategorized

सुनील ग्रोवर “गुत्थी” के शो पर पहले मेहमान होंगे सचिन तेंदुलकर

मुंबई। कलर्स चैनल पर आनेवाले कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से अलविदा कहकर स्टार प्लस पर अपना नया शो “मैड इन इंडिया” लेकर आ रहे सुनील ग्रोवर उर्फ छु

देखिए एक झलक, कौन-कौन हैं बॉलीवुड की बोल्ड हीरोइनें
कपिल ने लिया सलमान खान से पंगा, सोहेल हुए कपिल से नाराज़
VIDEO: होमोसेक्सुअल के रूप में मनोज बाजपयी, ‘अलीगढ़’ का ट्रेलर देखें

सुनील ग्रोवर “गुत्थी” के शो पर पहले मेहमान होंगे सचिन तेंदुलकर - Image 1

मुंबई। कलर्स चैनल पर आनेवाले कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से अलविदा कहकर स्टार प्लस पर अपना नया शो “मैड इन इंडिया” लेकर आ रहे सुनील ग्रोवर उर्फ छुटकी उर्फ गुत्थी के पहले शो में हो सकता है सचिन तेंदुलकर पहले मेहमान हों। 


जैसी रिपोर्ट्स आ रही हैं उनके मुताबिक “मैड इन इंडिया” के मेकर्स ने पहले युवराज सिंह को आमंत्रित किया था लेकिन वो पहले से तय कार्यक्रमों की वजह से मना कर चुके हैं लिहाज़ा अब सचिन तेंदुलकर से बात की जा रही है। 
डेलीभास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्टार प्लस के शो “मैड इन इंडिया” ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को अपने कॉमेडी शो के पहले मेहमान के तौर पर आमंत्रित किया है जिसकी मेज़बानी करेंगे मनीष पॉल। 
ये भी रिपोर्ट्स हैं कि शो के निर्माता चाहते हैं कि उनके मेहमान कपिल शर्म के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से अलग हों। इसीलिए वो सिर्फ बॉलीवुड से ही सेलिब्रिटिज़ को बुलाना नहीं चाहते बल्कि दूसरे क्षेत्रों से भी जानी-मानी हस्तियों को शो पर बुलानेवाले हैं। और अगर सब कुछ ठीक रहा तो हम सचिन तेंदुलकर को एक अलग अंदाज़ में देख पायेंगे। 
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल पर गुत्थी नाम से चर्चित हो चुके सुनील ग्रोवर भी इस शो में आएंगे जहां वो छुटकी के नाम से लोगो को हंसाने की कोशिश करेंगे। 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: