Cricket Entertainment राज्य

रैना और नवाजुद्दीन ने मांगी यूपी सरकार से पेंशन

0
Please log in or register to do it.
रैना और नवाजुद्दीन ने मांगी यूपी सरकार से पेंशन - Image 1
रैना और नवाजुद्दीन ने मांगी यूपी सरकार से पेंशन - Image 1
लखनऊ। सुरेश रैना, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, जिमी शेरगिल, ये वो नाम हैं जिन्हें उत्तर प्रदेश सरकार से 50 हज़ार रुपये मासिक पेंशन चाहिए। यश भारती सम्मान और पद्म सम्मान पाने वाली उत्तर प्रदेश से जुड़ी शख़्सियतों को पेंशन देने की योजना में इन लोगों ने अपने आवेदन दिये हैं।
जिन 141 यश भारती सम्मान प्राप्त लोगों को प्रदेश के संस्कृति विभाग ने आवेदन पत्र का प्रारूप भेजा था, इनमें से 108 लोगों ने पेंशन प्राप्त करने के लिए आवेदन किया है। जबकि यूपी से जुड़े अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और अभिषेक बच्चन ने पेंशन लेने से मना कर दिया है।
इस योजना के अंतर्गत उन लोगों को 50 हज़ार रूपये मासिक पेंशन देने का प्रावधान है जिन्हें यश भारती या पद्म सम्मान से सम्मानित किया गया हो और या तो उनका जन्मस्थान उत्तर प्रदेश हो या कर्मभूमि।
आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी थी। पेंशन की मांग को लेकर आवेदन करने वालों में सांसद राज बब्बर की पत्नी नादिरा बब्बर भी शामिल हैं। इनके अभिनेता जिमी शेरगिल, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी, रंगकर्मी राज बिसारिया, लोकगायिका मालिनी अवस्थी, क्रिकेटर मोहम्मद कैफ और सुरेश रैना शामिल हैं। 
उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना के अंतर्गत पेंशन देने के लिए आर्थिक स्थिति को आधार नहीं रखा है। ऐसे में इन लोगों का आवेदन करना नियमत: ग़लत नहीं है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें
टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शमी और नेगी की सरप्राइज़ एंट्री
स्नैपडील नहीं करेगा आमिर ख़ान का कांट्रेक्ट रिन्यू

Your email address will not be published. Required fields are marked *