गैंगस्टर अबू सलेम ने की चलती ट्रेन में शादी

HomeUncategorized

गैंगस्टर अबू सलेम ने की चलती ट्रेन में शादी

लखनऊ। अबू सलेम ने चलती ट्रेन में उस वक़्त शादी कर ली जब उसे लखनऊ अदालत में सुनवाई के लिए लाया जा रहा था। अबू सलेम कई मामलों में जेल में बंद है और ल

Lucknow । सीएम योगी ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश, समय पर पूरे हो एक्सप्रेस-वे के निर्माण
LUCKNOW BKT के गोरवामऊ में शौचालय का चेक दो बार बाउंस, ललन कुमार ने निर्माण में की मदद
LUCKNOW । उत्तर प्रदेश में अपराध रोकने में नाकाम योगी सरकार सिर्फ फर्जी ब्रांडिंग करने में मस्त हैं– कांग्रेस नेता ललन कुमार
गैंगस्टर अबू सलेम ने की चलती ट्रेन में शादी - Image 1

लखनऊ। अबू सलेम ने चलती ट्रेन में उस वक़्त शादी कर ली जब उसे लखनऊ अदालत में सुनवाई के लिए लाया जा रहा था। अबू सलेम कई मामलों में जेल में बंद है और लखनऊ में उस पर फ़र्ज़ी पासपोर्ट का मामला चल रह है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अबू सलेम को कोर्ट में पेशी के लिए ट्रेन से लाया जा रहा था इसी दौरान उसने ट्रेन में ही एक महिला से निकाह किया। हालांकि ये साफ़ नहीं किया गया है कि वो महिला कौन है लेकिन बताया जा रहा है कि वो महिला सलेम की हर पेशी पर ट्रेन में आती थी और इसी दौरान उनकी मुलाक़ात हुई।
अबू सलेम ने इससे पहले बॉलीवुड हीरोइन मोनिका बेदी से शादी की थी और उसी के साथ देश से बाहर रह रहा था लेकिन उस मोनिका बेदी समेत पुर्तगाल में पकड़ा गया और वहीं से प्रत्यर्पण के बाद देश वापस लाया गया था जहां मोनिका पर भी फर्जी पासपोर्ट का मामला चल रहा था।
मोनिका बेदी अब बॉलीवुड में वापसी की तैयारी कर रही हैं वहीं अबू सलेम फिरौती, हत्या, वसूली, अपहरण के मामलों में फ़िलहाल जेल में है। उस पर टी-सीरीज़ के मालिक गुलशन कुमार को भी मारने का आरोप है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: