राज्य

राहुल से ज़्यादा केजरीवाल पर भरोसा, ‘आप’ से जुड़ रहे हैं कांग्रेसी नेता

0
Please log in or register to do it.
राहुल से ज़्यादा केजरीवाल पर भरोसा, ‘आप’ से जुड़ रहे हैं कांग्रेसी नेता - Image 1
राहुल से ज़्यादा केजरीवाल पर भरोसा, ‘आप’ से जुड़ रहे हैं कांग्रेसी नेता - Image 1
मुंबई। कांग्रस पार्टी की मुंबई इकाई को बुधवार को झटका लगा जब मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव अजीत सावंत ने आम आदमी पार्टी से हाथ मिलानेवाले हैं। लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की दिल्ली विंग के बाद मुंबई विंग को ही सबसे मज़बूत माना जा रहा है।
सावंत बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले लेंगे। कांग्रेस से टूटकर किसी नेता के आम आदमी पार्टी में शामिल होना इसलिये भी अहम है क्योंकि फरवरी 2012 में हुए बीएमसी के चुनावों में कांग्रेस के ख़राब प्रदर्शन के लिए मुंबई कांग्रेस के इस पूर्व प्रवक्ता सावंत को भी ज़िम्मेदार ठहराया गया था। सावंत का दावा है कि उनकी पहल के बाद सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी उनके साथ आम आदमी पार्टी में जुड़ेंगे।
सावंत ने एक उम्मीदवार को टिकट देने के लिए ज़ोर लगाया था लेकिन उसे टिकट देने से मना किये जाने के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का निर्णय किया। इसके बाद उन्होंने उन कांग्रेसियों से भी मुलाक़ात की है जिनका टिकट अलग-अलग सीटों पर काट दिया गया, इस विरोध के चलते कांग्रेस में टूट आने से दर्जन भर सीटों पर पार्टी के वोट बैंक में सेंध लगनी तय है।
अजीत सावंत को टिकट न दिये जाने के बाद पार्टी के टिकट वितरण की प्रक्रिया पर उंगली उठाने को लेकर निलंबित कर दिया गया है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
बाप को चाहिए था दूल्हा, बेटी ने कहा "पापा मैं लेस्बियन हूं"
दुनिया के 37% अनपढ़ युवा भारत में, "IIM नहीं क्लासरूम से बदलेगी तस्वीर" - मनीष सिसोदिया

Your email address will not be published. Required fields are marked *