Politics

नरेंद्र मोदी चाय पिलाकर मांगेंगे लोगों से वोट

0
Please log in or register to do it.
नरेंद्र मोदी चाय पिलाकर मांगेंगे लोगों से वोट - Image 1
नरेंद्र मोदी चाय पिलाकर मांगेंगे लोगों से वोट - Image 1
नई दिल्ली। जिस चाय और चायवाला को लेकर कांग्रेस मोदी और बीजेपी पर हमला करती रहती है उसे ही बीजेपी चुनावी हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने जा रही है। बीजेपी ने मंगलवार को बताया कि वो 12 फरवरी को चाय चौपाल अभियान शुरू करने जा रही है। 




पार्टी नेता सुषमा स्वराज ने एक प्रस वार्ता में जानकारी दी कि 12 फरवरी को नरेंद्र मोदी चाय चौपाल अभियान की शुरुआत करेंगे, जिसके तहत चाय पिलाकर लोगों के साथ राजनीतिक चर्चा की जाएगी। सुषमा ने कहा कि देश भर में 300 शहरों में 1000 जगहों पर बीजेपी चाय पार्टी देगी जिसमें 2 करोड़ लोगों के जुड़ने की उम्मीद है। 


सुषमा ने बताया कि इस अभियान के ज़रिये अनुभव बांटा जाएगा, लोगों का सुझाव लिया जाएगा और जनता के सवालों का जवाब भी दिया जाएगा। बीजेपी इसे वोट मांगने की नई तकनीक करार दे रही है। 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

वीडियो में देखिये चाय पर चर्चा विद नमो Chai Pe Charcha
गैंगस्टर अबू सलेम ने की चलती ट्रेन में शादी

Your email address will not be published. Required fields are marked *