Politics

क्या कांग्रेस भारत रत्न पर भी सियासत कर रही है?

0
Please log in or register to do it.
क्या कांग्रेस भारत रत्न पर भी सियासत कर रही है? - Image 1
क्या कांग्रेस भारत रत्न पर भी सियासत कर रही है? - Image 1
नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और जाने-माने वैज्ञानिक प्रोफेसर सीएनआर राव को मंगलवार को एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाज़ा। लेकिन कांग्रेस ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक फोटो जारी किया जिसमें दोनों सम्मानित नागरिकों को दिखाया गया है और साथ में कांग्रेस का चुनाव चिन्ह लगाया गया है।
कांग्रेस ट्वीटर पर इस तरह की तस्वीर सार्वजनिक तौर पर डालकर विवादों में घिर सकती है। कांग्रेस ने अपने चुनाव चिन्ह के साथ भारत रत्न सचिन तेंदुलकर और प्रो. सीएनआर राव की फोटो डाली है जो सियासी तौर पर इशारा करती है कि कांग्रेस देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान को भी भुनाने की कोशिश कर रही है और सचिन तेंदुलकर और सीएनआर राव को भारत सम्मान दिये जाने का श्रेय खुद लेना चाहती है।
सचिन तेंदुलकर ने पिछले साल 16 नवंबर को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था जिसके बार केंद्र सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया था। उन्हें राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में हुये कार्यक्रम में यह सम्मान दिया गया।
तेंदुलकर (40) और राव (79) को देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण भी मिल चुका है। इस तरह वे भारत रत्न से सम्मानित 41 व्यक्तियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्हें 1954 से शुरू हुए इस सम्मान से नवाजा गया है।
तेंदुलकर पिछले साल राज्य सभा के सदस्य बनने वाले प्रथम सक्रिय खिलाड़ी थे।



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

गैंगस्टर अबू सलेम ने की चलती ट्रेन में शादी
बीजेपी बदल रही है कश्मीर में सियासी फ़िज़ा, भटके युवाओं को ले आई साथ

Your email address will not be published. Required fields are marked *