फेसबुक के हाथों बिका WhatsApp

HomeUncategorized

फेसबुक के हाथों बिका WhatsApp

नई दिल्ली। सोशल मीडिया वेबसाइट फ़ेसबुक के अनुसार वह WhatsApp को 19 अरब डॉलर में ख़रीद रहा है। सूत्रों के मुताविक इसमें

संजय राउत ने चुनाव आयोग को बताया भाजपा की शाखा, कहा- तेजस्वी CM बने तो नहीं होगा आश्चर्य
हिंसा, असहिष्णुता, अविवेकपूर्ण ताकतों से खुद की रक्षा करनी होगी : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
आज से होगा केजरीवाल का दिल्ली का पता, छोड़ेंगे गाज़ियाबाद
नई दिल्ली। सोशल मीडिया वेबसाइट फ़ेसबुक के अनुसार वह WhatsApp को 19 अरब डॉलर में ख़रीद रहा है। सूत्रों के मुताविक इसमें से तीन अरब डॉलर WhatsApp के संस्थापकों और कर्मचारियों को दिए जाएंगे। फ़ेसबुक का ये अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है।
WhatsApp को हर महीने 45 करोड़ से अधिक लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। ये उन लोगों के बीच लोकप्रिय है जो एसएमएस पर ख़र्चा करना पसंद नहीं करते हैं। एक बयान में फ़ेसबुक के संस्थापक मार्क ज़ुकरबर्ग ने WhatsApp की सेवा को ‘मूल्यवान’ बताया है। साथ ही WhatsApp का भी दावा है कि हर दिन दस लाख लोग उसके साथ जुड़ते जा रहे हैं।
इस सौदे पर विचार-विमर्श के दौरान WhatsApp के संस्थापक जेन कोयूम ने कहा कि वह इस कंपनी को ‘स्वतंत्र और स्वायत्त’ तरीक़े से चलाना चाहते हैं और अब वो फ़ेसबुक के निदेशक मंडल के भी सदस्य होंगे। उन्होंने एक बयान में कहा, ”मार्क और फ़ेसबुक के साथ जुड़कर हम उत्साहित हैं। हम अपना उत्पाद दुनियाभर में और लोगों तक पहुंचाएंगे।”
वहीं ज़ुकरबर्ग का कहना है कि इस सौदे का विचार महज़ 11 दिन पहले आया था। इधर फ़ेसबुक के शेयरों में शुरुआती कारोबार में पांच प्रतिशत की गिरावट आई है। WhatsApp को ख़रीदने से पहले फ़ेसबुक ने साल 2012 में एक अरब डॉलर की लागत से इंस्टाग्राम को ख़रीदा था।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: