International

एक देश ऐसा, जहां के सैनिक लेते हैं ‘वियाग्रा’

0
Please log in or register to do it.
एक देश ऐसा, जहां के सैनिक लेते हैं ‘वियाग्रा’ - Image 1
एक देश ऐसा, जहां के सैनिक लेते हैं ‘वियाग्रा’ - Image 1
लंदन। क्या आपने कभी सुना है कि किसी मुल्क़ के सैनिकों को वियाग्रा दिया जाता हो। ये खुलासा तब हुआ जब उस देश के रक्षामंत्रालय से संसद में एक सांसद ने सवाल पूछा।
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कंजरवेटिव सांसद निक डि बायोस के सवाल के जवाब में सार्वजनिक तौर पर बताया है कि साल 2007 से अब तक रक्षा मंत्रालय से 7 मिलियन यूरो के सामानों की चोरी हुई है जिसमें वियाग्रा भी शामिल है। सवाल के जवाब में बताया गया है कि 6-7 सालों में करीब 5 हज़ार 800 यूरो क़ीमत की
वियाग्रा चोरी हुई है, इसके अलावा चांदी के बर्तन और करीब 100 टोपियां भी चोरी गई हैं।

खुद नन को पता नहीं चला कि वो कब हो गयी गर्भवती


द टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक नपुंसकता विरोधी वियाग्रा की गोलियां जिसका इस्तेमाल ब्लड प्रेशर के लिए भी किया जाता है, चोरी गई हैं। चोरी गये सामानों की फेहरिस्त में नॉरफोक के मरहम की रॉयल एयर फोर्स की न्यूक्लियर सबमरीन में इस्तेमाल होनेवाले इक्यूपमेंट शामिल हैं। इनके अलावा पिछले साल 100 के करीब सैनिकों की टोपियां, हज़ारों राउंड ज़िंदा और खाली कारतूस, एक बेडफोर्ड ट्रक और एक इंडस्ट्रियल वाशिंग मशीन भी देश भर में रक्षा मंत्रालय के अलग-अलग ठिकानों से चोरी हुई हैं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
आईआईटी के छात्रों ने शुरू किया आप विरोधी पेज
बिन्नी कल से करेंगे अपने ही सरकार के खिलाफ अनशन

Your email address will not be published. Required fields are marked *