Close

तीन तीन शादियां, तीन-तीन प्यार, एक बड़ी तकरार

नयी दिल्ली। शशि थरूर की तीसरी पत्नी सुनंदा पुष्कर थरूर ने मीडिया में आ रही उन सभी ख़बरों को नकार दिया है कि मंत्री जी का ट्वीटर हेक हो गया था। सुनंदा ने इशारों ही इशारों में अपने बयां में जता दिया कि मेहर तरार के ट्वीट का रोमांटिक जवाब सुनंदा ने खुद दिया था कि दोनों को रंगे हाथ पकड़ सके। इसी के बाद शशि थरूर ने मीडिया को बताया था कि उनका अकाउंट हेक हो गया है। लेकिन अब उनकी पत्नी ने सारा मामला साफ़ कर दिया है। सुनंदा पुष्कर ने अपने बयान में कहा कि उनके पति का एक पाकिस्‍तानी पत्रकार के साथ संबंध है। माना जा रहा है कि सुनंदा ने तो यहाँ तक कह दिया है कि अब वह थरूर से तलाक लेना चाहेंगी। दरअसल सुनंदा की भी शशि थरूर से तीसरी शादी थी। उन्‍होंने तो मेहर तरार को पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट तक बता दिया है। खैर इस बयानबाजी के बीच जो ख़बरें आ रही हैं उसमे ये भी जानकारी मिल रही है कि सुनंदा और शशि थरूर की तीसरी शादी भी खतरे में आ गयी है। सुनंदा ने अब तलाक लेने का मन बना लिया है।
जहाँ शशि थरूर ने पहली शादी अपनी उम्र से बड़ी एक शिक्षाविद तिलोत्तमा मुखर्जी से की थी, जो ज्यादा दिन नहीं चल पायी और दोनों में तलाक़ हो गया। वही सुनंदा पुष्कर की पहली शादी कश्‍मीरी पंडित संजय रैना से हुई थी। जिनकी 14 साल पहले मौत हो गई थी। बताया जाता है कि रैना के साथ सुनंदा की शादी सफल नहीं हो सकी थी।
फिर थरूर की मुलाकात यूनाइटेड नेशन में काम करने वाली एक कनेडियन महिला क्रिस्टा से हुए और दोनों परिणय सूत्र में बंध गए। लेकिन ये शादी भी ज्यादा दिन नहीं चल सकी और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। वही सुनंदा पुष्कर 90 के दशक में अपने दोस्‍त सुजीत मेनन के साथ दुबई गई थीं। बाद में दोनों ने वही शादी कर ली थी। दुबई में सुनंदा ने इवेंट ऑर्गनाइज कराने शुरू कर दिया था। वह तेजी से अपना नेटवर्क खड़ा करने लगीं और न सिर्फ अपने दोस्‍तों बल्कि पति से भी दूर होती जा रही थीं और कुछ दिनों में ही इन दोनों भी तलाक़ हो गया. 
शशि थरूर और सुनंदा पुष्कर पहली बार 2008 में दिल्ली में इंपीरियल में अवार्ड समारोह में मिले थे। सुनंदा उस संस्था से जुड़ी हुई थी, जिसके संरक्षक थरूर थे। इससे पहले दोनों एक-दूसरे को बहुत ज्यादा नहीं जानते थे। ऐसा नहीं कि पहली नजर में ही दोनों में प्यार हो गया। करीब एक साल तक दोस्ती चली और इस बीच दोनों की केवल तीन बार मुलाकात हुई। उनकी दूसरी मुलाकात दुबई में हुई। उस समय सुनंदा दुबई में ही रहती थी। दोनों के बीच ढेर सारे विषयों पर बातें हुई और वे एक-दूसरे से काफी प्रभावित हुए। यहां से दोनों के बीच करीबी बढ़नी शुरू हो गई। थरूर ने सबसे पहले सुनंदा को अपने सरकारी बंगले में प्रपोज किया था। इसके बाद 2010 में कसौली में थरूर ने सुनंदा के सामने शादी का प्रस्‍ताव रखा। आखिरकार, 22 अगस्त 2010 को थरूर ने सुनंदा से विवाह कर लिया। थरूर और सुनंदा दोनों की यह तीसरी शादी थी। 
लेकिन अटकलों का बाज़ार गर्म है कि अब पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार की वजह से दोनों की तीसरी शादी भी टूटने वाली है। पाकिस्‍तान के लाहौर में रहने वाली मेहर तरार, एक स्‍वतंत्र पत्रकार हैं और पाकिस्तान की मशहूर अखबार डेली टाइम्‍स में भी काम कर चुकी हैं। उन्‍होंने माना है कि वह थरूर से दो बार मिल चुकी हैं। थरूर से उनकी पहली मुलाकात भारत में हुई और दूसरी बार वे दुबई में मिले थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेहर तरार का 13 साल का एक बेटा भी है। मेहर तरार ने सुनंदा पुष्कर की आलोचना करते हुए ट्वीट किया था कि “सुनहरे बालों वाली इस महिला की अक्ल और उनका व्याकरण कमजोर है। प्रेम प्रसंग के बाद, अब बात पीछा करने पर आ गई है।” तरार ने एक और ट्वीट पर लिखा कि “उनकी फटकार का जवाब न देने की यही एकमात्र वजह है। मैं डॉ. थरूर का बेहद सम्मान करती हूं। मेरे पास उनके लिए कहने के लिए और कुछ नहीं है।” तरार का इस तरह का बयान दोनों के रिश्तों पर और भी ज्यादा शंका ज़ाहिर करता है। परन्तु अभी तक तो सिर्फ कयास ही लगाये जार आ रहे हैं। लेकिन माना जा रहा है कि एक-दो दिन में तस्वीर और साफ़ हो जायेगी।

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे

Leave a comment
scroll to top