Politics

केजरीवाल को चाहिए पुलिसवालों का इस्तीफा तो दिल्ली पुलिस ने भी की इनकी शिकायत

0
Please log in or register to do it.



नई दिल्ली। दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस के बीच की तकरार अब दिल्ली के उपराज्यपाल तक पहुंच चुकी है। दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बस्सी ने आज उप राज्यपाल नजीब जंग से मुलाकत की है और केजरीवाल सरकार और उनके मंत्रियों खासकर केजरीवाल सरकार के कानून मंत्री सोमनाथ भारती और महिला और समाज कल्याण मंत्री राखी बिड़ला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराइ है। दिल्ली पुलिस कमिश्रनर ने कहा है की केजरीवाल सरकार के मंत्री उनके काम में दखल दे रहे हैं।

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी उपराज्यपाल से मुलाकात की और दिल्ली पुलिस की शिकायत करते हुए मांग की सागरपुर और मालवीय नगर के एसएचओ के साथ साथ दो एसीपी को भी बर्खास्त किया जाए। केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस के कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। इस मुलाकात में केजरीवाल के साथ उनके शिक्षा मत्री मनीष सिसोदिया , सोमनाथ भारती और राखी बिड़ला भी मौजूद थीं।

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सोमनाथ भारती पर विदेशी महिलाओं को बंधक बनाने का आरोप लगाया है।

आपकों बता दें की दिल्ली पुलिस राज्य सरकार के दायरे में नहीं आती है और केजरी वाल ने ये मांग भी रखी थी की दिल्ली पुलिस को राज्य सरकार के दायरे में रखा जाए।






तीन तीन शादियां, तीन-तीन प्यार, एक बड़ी तकरार
भारत में जागुआर लैंड रोवर की सेल 22% बढ़ी

Leave a Reply