Close

छवि चमकाने के लिए राहुल ने दिया 500 करोड़ का ठेका

छवि चमकाने के लिए राहुल ने दिया 500 करोड़ का ठेका
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी की कामयाबी से हताश राहुल गांधी अब खुद को मुख्य धारा में लाने के लिए नए नए दाव चल रहे हैं। जैसा कि ज्ञात है कल प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के निवास पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की जम कर क्लास लगायी थी। साथ ही ऐसा भी माना जा रहा है कि अपने भाई की छवि चमकाने के लिए प्रियंका भी सक्रिय राजनीति में कदम रख सकती हैं और पार्टी में अहम् ज़िम्मेदारी भी कबूल कर सकती हैं। वही खबरजोन के सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने अपनी छवि चमकाने के लिए एक पीआर एजेंसी को करोड़ों का ठेका दिया है। हालांकि, पार्टी ने औपचारिक तौर पर इस बात को लेकर कोई बयान नहीं दिया है लेकिन इससे सबंधित सवाल पूछने पर नेताओं ने कोई जवाब भी नहीं दिया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की छवि चमकाने के लिए कांग्रेस ने दो बड़ी जनसंपर्क (पीआर) एजेंसियों को 500 करोड़ रुपए में ठेका दिया है। हालांकि, पार्टी की ओर से इस बात को लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है। अभी तक कांग्रेस अपने पार्टी के वेबसाइट पर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की चर्चा कम और राहुल गांधी का प्रचार प्रसार ज्यादा कर रहे हैं। वेबसाइट के होम पेज से अंतिम पेज तक सिर्फ राहुल ही राहुल दीखते हैं। खबरजोन सूत्रों के मुताबिक प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में राहुल गांधी की दमदार मौजूदगी दर्ज कराने की जिम्मेदारी जापान की कंपनी देंत्जू इंडिया को सौंपी गई है। पीआर कंपनी बर्सन-मार्शलर को सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के लिए प्रचार करने का जिम्मा सौंपा गया है। यह कंपनी राहुल गांधी का ट्विटर और फेसबुक पेज संभालेगी। अब तक राहुल गांधी का तूफानी दौरा तो पार्टी की साख बचाने में नाकाम रहा इसलिए यहाँ देखना दिलचस्प होगा कि 500 करोड़ का ठेका इनकी छवि बनाने में कितना कामयाब होता है।

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे

Leave a comment
scroll to top