Close

रस्सी जल गई लेकिन…

रस्सी जल गई लेकिन...
दिग्विजय सिंह : कांग्रेस महासचिव

 हार पर भी चापलूसी

राजनीतिक पंडित भले ही चार राज्यों में कांग्रेस की हार को राहुल
गांधी की रणनीतिक हार मान रहे हों लेकिन कांग्रेसियों पर इसका कोई असर नहीं है..
कांग्रेस में राहुल गांधी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाने का शिगूफा छेड़ दिया गया
है।
दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कि अब सोनिया गांधी को जल्द ही राहुल को पीएम पद का
उम्मीदवार घोषित कर देना चाहिए। हालांकि इससे पहले सोनिया गांधी ने कहा था कि जल्द
ही कांग्रेस अपने पीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा कर देगी। दिग्विजय सिंह ने दावा
किया कि पार्टी राहुल के नेतृत्व में लोकसभा चुनावों में जरूर जीत हासिल करेगी।
उन्होंने कहा कि रैलियों में भीड़ जीत का पैमाना नहीं होती।



आप से सावधान
दिग्विजय के बयानों से ये भी साफ हो गया है कल तक अरविंद केजरीवाल और
उनकी पार्टी को हलके में ले रही कांग्रेस अब उनसे सतर्क हो गई है। दिग्विजय ने कहा
कि केजरीवाल की पार्टी का उभरना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत हैं। इससे साबित हुआ है
कि लोकतंत्र मजबूत हुआ है।



नमो की हवा नहीं
दिग्विजय ने कहा कि राहुल बनाम मोदी का सवाल नहीं क्योंकि यहां
पार्टियां चुनाव लड़ती हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और एमपी में मोदी की
रैलियों में भीड़ नहीं उमड़ी थी। उन्होंने अफसोस जताया कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश
में वो सत्ता विरोधी लहर के बावजूद हार गए।

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे

Leave a comment
scroll to top