राज्य

नरेंद्र मोदी और शरद पवार की नज़दीकी पर शिवसेना में बवाल

0
Please log in or register to do it.
नरेंद्र मोदी और शरद पवार की नज़दीकी पर शिवसेना में बवाल - Image 1
नरेंद्र मोदी और शरद पवार की नज़दीकी पर शिवसेना में बवाल - Image 1

मुंबई। अभी हाल ही में एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने अपने बयान में भाजपा पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर नरम रूख अपना रहे थे. फिर आज सुबह-सुबह खबर आ रही थी कि एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और नरेंद्र मोदी की चुनाव पर चर्चा के लिए एक गुप्त मुलाकात भी हो चुकी है। वैसे इस मुलाकात की पुष्टि दोनों दलों में से किसी ने नहीं की है लेकिन इस खबर से शिवसेना के अंदर बवाल मच गया है।क्यूंकि पार्टी ने साफ कहा है कि एनडीए में एनसीपी के लिए न तो स्कोप है, और न स्पेस। शिवसेना उसे कभी एनडीए में नहीं आने देगी।
शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा कि एनडीए की बात छोड़िए महाराष्ट्र में जहां एनसीपी का बेस है, यहां की राजनीति में भी एनसीपी की कोई जगह नहीं है और न हम जगह बनाएंगे। राउत ने तो एनसीपी को महाराष्ट्र के लिए और देश के लिए बोझ तक बता दिया है। शिवसेना नेता ने कहा कि महाराष्ट्र में 15 साल से एनसीपी-कांग्रेस की सरकार है और ये देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। देश के सबसे बड़े घोटाले किसी राज्य में हुए हैं तो वो महाराष्ट्र में हुए हैं। हमारे प्रचार सिर्फ और सिर्फ उनके खिलाफ ही चल रहा है। संजय राउत ने इशारों-इशारों में कह दिया कि एनडीए में या तो शिव सेना रहेगी या एनसीपी, दोनों एक साथ एनडीए में कभी नहीं रह सकते। 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

मोदी को अक्षरधाम हमले के बारे में पता था - मिस्त्री
सऊदी अरब में हत्या के दोषी भारतीय का सिर कलम

Your email address will not be published. Required fields are marked *