Entertainment

कपिल ने लिया सलमान खान से पंगा, सोहेल हुए कपिल से नाराज़

0
Please log in or register to do it.
कपिल ने लिया सलमान खान से पंगा, सोहेल हुए कपिल से नाराज़ - Image 1
कपिल ने लिया सलमान खान से पंगा, सोहेल हुए कपिल से नाराज़ - Image 1
मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा को सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) में नखरे दिखाना भारी पड़ सकता है। कपिल सीसीएल मैच में एकरिंग करने वाले थे, लेकिन एक अंग्रेजी अखबार ने दावा किया है कि वैनिटी वैन और कुछ दूसरी सुविधाएं न मिलने के चलते कपिल सीसीएल का मैच बीच में छोड़ कर वापस आ गए।
बताया जा रहा है कि कपिल के इस कदम से मुंबई हीरोज टीम के मालिक सोहेल खान नाराज हैं। यही नहीं, कपिल को सोहेल के भाई सलमान की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है क्योंकि सीसीएल के आयोजन में सलमान भी सक्रिय रहते हैं। यही वजह है कि कपिल अब डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं और सूत्रों की मानें तो वे सलमान और सोहेल के सामने सफाई पेश करने की कोशिश कर रहे हैं।
ख़बरजोन के सूत्रों ने बताया कि शनिवार को जब मैच का उद्घाटन समारोह था और कपिल को मंदिरा बेदी के साथ मैच की एंकरिंग करनी थी। वे मैदान पर 2 घंटे देर से पहुंचे। उन्हें रिहर्सल करने का वक्त नहीं मिला। इतनी देर से पहुंचने के बाद भी कपिल की टीम आयोजकों से कई तरह की मांग करने लगे। वे स्क्रिप्ट में भी बदलाव करना चाहते थे।
उन लोगों वैनिटी वैन की भी मांग की। यही नहीं जब उन्हें कमेंटरी बॉक्स की ओर जाने के लिए कहा गया तो वे उतनी दूर जाने से भी मना करने लगे। आयोजकों का कहना है कि हमने कपिल को एसी रूम ऑफर किया था।
इधर, कपिल के टीम के किसी सदस्य ने बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं है। हमने जो भी मांग की थी, वह जायज थी। उन्होंने बताया कि ‘जिस कमरे में हमें बैठाया गया था वहां ना पानी था और ना ही चेयर। उन्होंने बताया कि हम केवल वैनिटी वैन के लिए मैच छोड़कर नहीं गए हैं। उनके मुताबिक, “हम लोग ट्रैफिक की वजह से देर से पहुंचे। हम कमेंटरी बॉक्स में क्यों बैठेंगे। हम क्रिकेट एक्सपर्ट नहीं हैं। हमें स्क्रिप्ट तैयार करने के लिए एक अलग कमरा चाहिए। हालांकि इतना सब कुछ होने के बाद भी सीसीएल की टीम से किसी ने हमसे कोई संपर्क नहीं साधा।” वैसे कपिल की इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
सऊदी अरब में हत्या के दोषी भारतीय का सिर कलम
दिल्ली में होगी 10 घंटे बिजली की कटौती, क्या करेगी केजरी सरकार?

Your email address will not be published. Required fields are marked *