राज्य

केजरीवाल ने सिर्फ मैत्रयी पुष्पा को ही क्यूँ चुना इस पद के लिए …

0
Please log in or register to do it.
केजरीवाल ने सिर्फ मैत्रयी पुष्पा को ही क्यूँ चुना इस पद के लिए … - Image 1
केजरीवाल ने सिर्फ मैत्रयी पुष्पा को ही क्यूँ चुना इस पद के लिए … - Image 1
नई दिल्ली। द‌िल्ली मह‌िला आयोग की अध्यक्ष पद के ल‌िए एक तरफ जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बरखा स‌िंह आमने-सामने हैं, वहीं सोशल मीड‌िया में मैत्रेयी पुष्पा के नाम की सिफारिश  करने को लेकर एक नई जंग छ‌िड़ गई है। दरअसल सोशल मीड‌िया में मैत्रेयी पुष्पा के कुछ पुराने पोस्ट को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। मैत्रेयी पुष्पा ने अपने फेसबुक और ट्विटर एकाउंट से मुख्यमंत्री अरव‌िंद केजरीवाल की तारीफ में कई स्टेटस अपलोड क‌िए थे। यहाँ आप उनके ट्विटर अकाउंट की एक झांकी देख कर समझ सकते हैं।
केजरीवाल ने सिर्फ मैत्रयी पुष्पा को ही क्यूँ चुना इस पद के लिए … - Image 2
अपने इन स्टेटस में मैत्रेयी पुष्पा मुखरता के साथ अरव‌िंद केजरीवाल के समर्थन में द‌िख रही हैं। मैत्रेयी पुष्पा ने केजरीवाल की नई राजनीत‌ि से लेकर सत्ता में आने के बाद उठाए गए कदमों की खूब तारीफ की है। यहां तक की गणतंत्र द‌िवस की पूर्व संध्या से पहले देश के राष्ट्रप‌त‌ि प्रणव मुखर्जी द्वारा केजरीवाल पर की गईं ट‌िप्पण‌ियों पर मैत्रेयी पुष्पा ने असहमत‌ि दर्ज करते हुए केजरीवाल का पक्ष ल‌िया।अब सोशल मीड‌िया में इन्हीं पोस्ट को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं क‌ि कहीं मैत्रेयी पुष्पा का यह आम आदमी पार्टी प्रेम ही तो उन्हें अध्यक्ष पद की कुर्सी तक नहीं ले जा रहा। 
मैत्रेयी पुष्पा के फेसबुक पेज से… 
 2 जनवरी, 2014: दूर देश से कोई सपेरा आया , गीत क्या लाया
लिया मन छीन रे…
मीठी मीठी जादू की बजाये कोई बीन रे
21 जनवरी, 2014 : “अगर केजरीवाल के कार्य कलाप गलत हैं तो ज्यादातर राजनैतिक पार्टियां उनके किये का अनुसरण क्यों करती चली जा रही हैं ?” 
26 जनवरी : महामहिम उवाच
“जो लोग मतदाताओं का भरोसा चाहते हैं उन्हें केवल वही वादा करना चाहिए जो सम्भव है “
क्या वह वादा नहीं करना चाहिए जो राज सत्ता ने असम्भव बना दिया है , अकल्पनीय कर दिया है.…’
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
पैराशूट नहीं खुला और वो मर गई
कुमार विश्वास के पिता ने कहा- राहुल को हराना मुश्किल, बेहद ज़िद्दी और लापरवाह है कुमार

Your email address will not be published. Required fields are marked *