Close

छेड़खानी का विरोध करने पर कर दी युवती की हत्या

छेड़खानी का विरोध करने पर कर दी युवती की हत्या
पटना। अब ऐसा लग रहा है जैसे बिहार के स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. प्रदेश की कानून व्यवस्था का हाल बुरा हो चूका है. मनचलों और गुंडों का मनोबल इतना बढ़ चूका है कि छेड़खानी, बलात्कार और हत्या जैसे मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है. इसी का एक उदाहरण के गोपालगंज जिले में. गोपालगंज के यादोपुर थाना क्षेत्र के बाबू विशनपुर गांव में कल रात छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी तथा सात अन्य को घायल कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाबू विशनपुर गांव के बनबारी यादव की पुत्री मिंटू कुमारी (18) के साथ गांव के कुछ लड़कों ने छेड़खानी की थी और विरोध करने पर लड़कों ने युवती को चाकू मार कर घायल कर दिया जिससे बाद में उसकी मौत हो गयी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हुयी मारपीट की घटना में युवती के पिता और भाई समेत दूसरे पक्ष के सात लोग घायल हो गयें।
गांव वालों ने बताया कि घायलों में से चार लोगों को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को गोरखपुर मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है। दोनों पक्षों की ओर से संबंधित थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे

Leave a comment
scroll to top