राज्य

केजरीवाल को मिला सरकारी आवास

0
Please log in or register to do it.
नयी दिल्ली। कई विवादों के बाद आखिकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के लिए आवास ढूंढ लिया गया। मुख्यमंत्री केजरीवाल को पटियाला हाउस कोर्ट कॉम्‍प्लेक्स के पास केंद्रीय दिल्ली में तिलक लेन पर सरकार आवासीय परिसर में 3बीएचके और स्टडी रूम वाला टाइप-6 फ्लैट दिया गया है।
दिलचस्प बात यह है कि सीएम केजरीवाल का नया फ्लैट दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के मथुरा रोड स्थित पूर्व आधिकारिक आवास से कुछ सौ मीटर की दूरी पर ही है। सूत्रों का कहना है केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के संपदा निदेशालय की ओर से केजरीवाल को (सी-2/23) एक ग्राउंड फ्लोर फ्लैट आवंटित किया गया है। 1,650 वर्ग फुट आकार के सी-द्वितीय श्रेणी फ्लैट आमतौर पर संयुक्त सचिव रैंक और इससे ऊपर के अधिकारियों को आवंटित किए जाते हैं।
जानकारी के मुताबिक तिलक रोड पर बनी इस ऑफिसर्स कॉलोनी में मात्र दो फ्लैट सी-2/23 और सी-2/62 ही खाली हैं। सूत्रों का कहना है कि केजरीवाल को ग्राउंड फ्लोर का फ्लैट इसलिए दिया गया है क्योंकि इसमें छोटा आंगन और एक लॉन भी है। जबकि दूसरा फ्लैट प्रथम तल पर है।
राज्य लोक निर्माण विभाग ने भी केजरीवाल के लिए इसी तरह के दो फ्लैट देने का अनुरोध किया था। जिसमें एक उनके आवास और दूसरा कैम्प ऑफिस के लिए था। लेकिन भगवान दास रोड पर बने इस डुप्लेक्स को लेने पर मुख्यमंत्री की जमकर निंदा हुई थी। क्योंकि केजरीवाल ने अपने चुनावी वादे में कहा था कि वह सरकारी बंगला नहीं लेंगे। काफी विवाद के बाद केजरीवाल ने बंगला लेने से इनकार कर दिया था। वर्तमान में सीएम केजरीवाल कौशाम्बी, गाजियाबाद में आईआरएस के फ्लैट में अपने परिवार के साथ रहते हैं, जोकि उनकी पत्नी के नाम एलॉट है।
सूत्र की मानें तो आवंटित ग्राउंड फ्लोर का फ्लैट सीएम के लिए सबसे बेहतर होगा क्योंकि रोजाना उनसे मिलने के लिए बहुत से लोग आएंगे। इसके लिए लॉन का इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि सीएम केजरीवाल और उनके पड़ोसी को गैराज शेयर करना पड़ेगा।

अनुपम खेर ने भी छोड़ा ‘आप’ का साथ, बोला मुद्दों से भटकी सरकार

थरूर का मेहर तरार को जवाब "मैं उनसे बेहद मोहब्बत करता हूं"
मेहर तरार का ई-मेल "धन्यवाद शशि... मेरी ज़िंदगी में आने के लिए"

Your email address will not be published. Required fields are marked *