Politics राज्य

आप के केजरीवाल और मंत्री सोमवार से करेंगें दिल्ली पुलिस के खिलाफ अनशन

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस के बीच की तल्खी अब आम आदमी पार्टी के लिए साख की लडाई जैसी बन चुकी है। पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल के सामने चार पुलिस वालों की बर्खास्तगी की मांग की और उसके बाद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के सामने भी चुनौती बढ़ा दी ।
केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के सामने मांग रखी है की दिल्ली पुलिस को दिल्ली सरकार के अधीन किया जाए ताकी राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर किया जा सके । तो वहीं दूसरी तरफ आप की तपऱ से ये साफ साफ कह दिया गया है की जिन चार पुलिस वालों ने सही वक्त पर कार्यवाही नहीं की उन तीन एसएचओ और एक एसीपी को तत्काल उनके पद से बर्खास्त किया जाए और बर्खास्त नहीं किए जाने की सूरत में सोमवार से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने तमाम मंत्रियों के साथ नॉर्थ ब्लॉक पर अनशन पर बैठ जाएंगे। दिल्ली सरकार की यह अल्टीमेटम सीधे दिल्ली पुलिस के लिए है।
हालांकी इसके तुरंत बाद दिल्ली पुलिस के कमिश्नर जे एस बस्सी ने मीडिया के सामने ये आकर कहा है कि उनके पुलिसवालों ने सही काम किया है और वो उनके साथ हैं। लेकिन दिल्ली सरकार के दवाब के बाद कार्यवाही क्या करेंगें इसपर उन्होंने कुछ भी नहीं कहा।
सचिन 4 फरवरी को बनेंगे भारत रत्न
हम योद्धा हैं, सिर उठाकर मुक़ाबला करेंगे - राहुल गांधी

Your email address will not be published. Required fields are marked *